Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मुंबई स्टाइल एग भुर्जी
Non Veg
oi-Staff
एग भुर्जी यानी अंडे की भुर्जी एक आम भारतीय नॉन वेज डिश है, जो लगभग हर घर पर बनाई जाती है। लोग इसे ब्रेकफास्ट में खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस रेसिपी को बानने के कई तरीके हैं, लेकिन आज हम आपको मुंबई स्टाइल की एग भुर्जी बनाना सिखाएंगे। इसको बनाना बहुत ही आसान है और यह बच्चों को बहुत भाता है। इसमें हमने पाव भाजी मसाला डाला है, जो कि कहीं और नहीं डाला जाता। यह मुंबई की डिश है इसलिये थोड़ी अगल है। आइये जानते हैं मुंबई स्टाइल की एग भुर्जी कैसे बनाई जाती है।
<center><iframe width="100%" height="315" src="//www.youtube.com/embed/gfMbzfwm_ME" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- अदरक- 1 चम्मच
- प्याज- 1
- हरी शिमला मिर्च- 1
- हरी मिर्च- 2
- टमाटर- 1
- अंडे- 4
- हल्दी - 1 चुटकी
- पाव भाजी मसाला- 2 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- बटर- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 गुच्छे
विधि-
- कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें घिसा अदरक डाल कर चलाएं, फिर कटी प्याज डज्ञलें।
- 2 मिनट फ्राई करने के बाद उसमें कटी हुई शिमला मिर्च और हरी मिर्च काट कर डालें।
- 2 मिनट के बाद आखिर में कटे टमाटर डालें।
- फिर अंडे को एक कटोरे में तोड़ कर डालें, उसके साथ नमक, हल्दी और पाव भाजी मसाला मिक्स करें।
- अच्छे से फेंट कर अंडे को कढाई में डालें।
- अंडा भुर्जी को अच्छी तरह से पकाएं और जब यह तैयार होने लगे तब इसमें थोड़ा सा पाव भाजी मसाला और एक चम्मच बटर डालें।
- भुर्जी पर हरी धनिया काट कर छिड़के और सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
