Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मुर्ग चांदनी कबाब
Non Veg
oi-Staff
रमजान आते ही मन में तरह तरह के लजीज पकवाने खाने और बनाने की इच्छा होने लगती है। ऐसे में चिकन की यादा हमें सबसे पहले आती है। चिकन हर नॉन वेज खाने वालों की फेवरेट डिश होती है इसलिये आज हम आपको मुर्ग चांदनी कबाब बनाना सिखाएंगे।
मुर्ग चांदनी कबाब बनाने के लिये आपको चिकन के लेग पीस लेने होंगे, जिसमें से बोन को निकाल कर अंदर पिसा हुआ चिकन भरना होगा। भरे हुए चिकन कीमा में मसाले मिले होंगे, जिससे चिकन लेग पीस कर स्वाद काफी जायकेदार बन जाएगा। आइये जानते हैं मुर्ग चांदनी कबाब बनाने की विधि-

सामग्री-
- चिकन लेग पीस- 16
- चिकन - 2 कप, कीमा
- हरी इलायची पावडर- 1 चम्मच
- लौंग पावडर- 1/3 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- अदरक लहसुन पेस्ट- 4 चम्मच
- सफेद मिर्च पावडर-1/2 चम्मच
- अंडे- 1, फेंटा हुआ
- अमूल चीज- 1/2 कप, घिसी हुई
- हरी मिर्च- 5 चम्मच, कटी हुई
- हरी धनिया- 4 चम्मच, कटी हुई
- क्रीम- 1 कप
- जायफल पावडर- 1/2 चम्मच
- बटर - 1/2 कप
विधि -
- चिकन लेग पीस से बोन अलग कर के किनारे रख दें।
- एक कटोरे में चिकन मीट को हरी इलायची और लौंग पावडर तथा नमक के साथ मिक्स करें।
- अब चिकन लेग पीस को इस मिश्रण से भरें और फिर टूथपिक की मदद से सील कर दें।
- अब हम मैरीनेड बनाएंगे जिसमें चिकन के इन पीस को उसमें कुछ देर के लिये लपेट कर रखना होगा।
- इसके लिये बटर को छोड़ कर बाकी के दिये हुए सारे मसाले मिक्स कर लें और उसे चिकन पीस पर लगा लें।
- चिकन पीस को लगभग दो घंटों के लिये रख कर छोड़ दें।
- अब इन चिकन पीस में स्कीवर लगाएं और गरम गरम तंदूर पर 10 मिनट के लिये सेंके।
- 10 मिनट के बाद इन्हें तंदूर या ग्रिल्ल से हटा लें।
- अब इस पर बटर लगाएं और 5 मिनट तक पकाएं।
- अब इन चिकन पीस के अदर से स्कीवर और टूथपिक हटा कर एक सिल्वर फौइल में एक तिहाई हिस्सा लपेट कर सर्व करें।
Comments
English summary
Murgh Chandni Kebab Recipe
Story first published: Thursday, June 9, 2016, 15:20 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2016



Click it and Unblock the Notifications
