Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
शाही मुर्ग नवरतन रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
इस शाही रेसिपी का अर्थ है नौ कीमती रत्न। इस रेसिपी में नौ रत्न की जगह पर नौ मेवे डाले जाते हैं। आप अपने मन के किसी भी प्रकार के मेवे का चुनाव कर सकती हैं। चिकन खाने वालों को चिकन नवरतन करी काफी पसंद आएगी। यह चिकन रेसिपी बनाने में बहुत ही आसान है और स्वास्थ्य के हिसाब से भी अच्छी है।
चिली चिकन ड्राई
मुर्ग नवरत में ढेर सारे मसाले मिलाए जाते हैं जिससे इसका स्वाद काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यह चिकन नवरतन करी चिकन लवर्स को काफी पसंद आएगी। आइये जानते हैं मुर्ग नवरतन बनाने की सबसे सरल विधि।

सामग्री-
- बोनलेस चिकन - 600 ग्राम
- दही- 3/4 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 5 चम्मच
- हरी इलायची- 3
- काली इलायची- 1
- लौंग- 3
- दालचीनी- 1 इंच पीस
- तेज पत्ता- 1
- प्याज के स्लाइस- 3 मध्यम
- अदरक कटी हुई- 1 इंच पीस
- हरी मिर्च कटी- 2
- हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- जावित्री और इलायची पावडर- 1/4 चम्मच
- किशमिश- 1 चम्मच
- तरबूज के बीज- 1 चम्मच
विधि-
- चिकन को दही और थोड़ा सा नमक मिला कर फ्रिज में 1 घंटे के लिये मैरीनेट करें।
- मसाला पेस्ट बनाने के लिये, खसखस, बादाम, काजू और तरबूज के बीजों को एक साथ मिक्सी में पीस लें।
- प्रेशर कुकर में तेल गरम करें, उसमें हरी इलायची, काली इलायची, लौंग, दालचीनी, तेज पत्ता और जावित्री डालें।
- दो मिनट के बाद इसमें कटी प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें। फिर अदरक और हरी मिर्च डाल कर ऊपर से हल्दी पावडर और मिर्च पावडर मिक्स करें। साथ ही दो चम्मच पानी भी
- डालें।
- इसे दो मिनट तक चलाएं। फिर मैरीनेट किया हुआ चिकन और एक कप पानी डाल कर कुकर पर ढक्कन लगाएं। आंच को धीमा कर दें और दो सीटी आने तक पकने दें।
- फिर कुकर खोल कर चिकन में पीसा गया मसाला मिक्स करें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि ऊपर की ओर तेल तैरने ना लगे। चाहें तो थोड़ा सा पानी भी मिक्स कर सकती हैं।
- जब चिकन पूरी तहर से पक जाए तब ऊपर से जावित्री और इलायची पावडर, सूखे मेवे और किशमिश डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Murgh Navratan Recipe
Story first published: Friday, January 16, 2015, 12:02 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2015



Click it and Unblock the Notifications
