Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मोरी गोन्तो, बंगाली फिश रेसीपी
जब भी हम बंगाली डिश की बात करते हैं, तो हमेशा हमारी जुबान पर माछर झोल या कोई स्वादिष्ट मिठाई का ही नाम आएगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसके अलावा बंगाली रेसीपी में कुछ और है ही नहीं। इसके अलावा भी एक फिश रेसीपी है, जिसका नाम मोरी गोन्तो है जो कि बहुत ही पॉपुलर डिश है। इस डिश को बनाने के लिये खासतौर पर मछली का सिर और चावल का प्रयोग किया जाता है। तो आइये देखते हैं इसे बनाने का तरीकाः

लोंगो के लियेः 4
पकाने में समयः 40 मिनट
सामग्रीः
रोहू मछली का सिर - 500 ग्राम
चावल - ½ कप
तेज पत्ता - 1
जीरा - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 4
प्याज - 1 कटा हुआ
आलू - 1 कटा हुआ
अदरक - 1 इंच पिसा
लहसुन - 4 पिसा
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - ½ चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
काली मिर्च दाना - 4
हरी इलायची - 2
दालचीनी - 1 इंच
लौंग - 4
सरसों का तेल - 4 चम्मच
घी - 1 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
विधिः
सबसे पहले चावल को घी में 3-4 मिनट तक के लिये लो फ़लेम में फ्राई करें और एक किनारे रखें। अब एक कटोरे में पानी डाल कर उसमें सारे मसाले, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग और हरी इलायची को भिगो दें। अब एक गहरे पैन में तेल गरम करें और उसमें मछली के सर को डीप फ्राई करें। सिर को तकरीकबन पांच मिनट तक फ्राई करें जिससे वह क्रिस्प और लाल हो जाए! अब बचे हुए तेल में तेज पत्ता और जीरा डालें और फिर कटी हुई हरी मिर्च डालें। अब उसमें कटी हुई प्याज डाल कर भूरा होने तक फ्राई करें। फिर उसमें कटे हुए आलू डालें और डीप फ्राई करें! उसके बाद तेल में अदरक-लहसुन डाल कर तीन मिनट तक हल्की आंच पर चलाएं। अब एक कटोरी में पानी लें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी डाल कर मिक्स करें और पैन में डालें। इस मसाले को दो मिनट तक पकाएं और फिर मूरो या फ्राई किया हुआ मछली का सिर डालें और साथ ही में फ्राइड चावल भी डालें। अब इसको दो मिनट तक पकाएं, फिर पैन में 1 कप पानी डालें। उसके बाद नमक डाल कर हल्की आंच पर ढक्कन बंद कर के 10 मिनट तक पकाएं। अब एक मिक्सी में भिगोए हुए मसालों को पीस लें और जब मछली पक जाए तब उस पर कुटे हुए मसाले तथा घी डाल कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
