Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
नाश्ते में बनाइये मटन डोसा
Non Veg
oi-Staff
दिन की शुरुआत कुछ अच्छे खाने से होनी चाहिये। ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिये कि जिसे खा कर दिन भर शरीर में एनर्जी रहे और दुपहर तक पेट भी भरा रहे। आज हम आपको मटन डोसा बनाना सिखाएंगे जो कि बहुत ही आसानी से बन जाता है और ज्यादा समय भी नहीं लगता। मटन डोसा बनाते वक्त इस बात पर ज्यादा ध्यान दें कि मटन अच्छी तरह से पक चुका हो।
मटन को डोसे के घोल में डाला जाता है और फिर बनाया जाता है। आप चाहें तो मटन को मसाले डोसे की तरह भी प्रयोग कर सकती हैं। आइये देखते हैं मटन डोसा बनाने कि विधि-

कितने लोगो के लिये- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट
सामग्री-
- इडली राइस- 1 कप
- उदर दाल- 1/2 कप
- मटन कीमा- 1/2 कप
- हरी मटर- 1/2 कप
- हरी मिर्च- 2
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- कडी पत्ते- 5
- दालचीनी- 1
- लौंग- 2
- तेल- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले दाल और चावल को 5 घंटों के लिये पानी में भिगो दीजिये।
- भिगोने के बाद चावल और दाल को मिक्सी में पीस लीजिये और डोसे का घोल तैयार कीजिये।
- अब डोसे के घोल को खमीर उठने के लिये किनारे रख दीजिये।
- एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें, गरम करें, फिर दालचीनी औरलौंग डाल कर भूनें।
- उसके बाद कडी पत्ते और कटी हुई हरी मिर्च डाल कर भूनें।
- बाद में पिसा हुआ मटन , नमक और मसाला डाल कर फ्राई करे।
- आंच को धीमा करें और जरुरुत पड़ने पर और तेल डालें।
- फिर उसमें मटर डाल कर 3 मिनट तक फ्राई करें।
- जब मसाला अच्छे से फ्राई हो जाए तब उसमें डोसे के घोल में मिला लें और गरम तवे पर तेल डाल कर डोसा तैयार कर लें।
- आप चाहें तो मसाले को डोसे के भीतर भर के भी बनाया जा सकता है।
- आपका मटन डोसा खाने के लिये तैयार है।
Comments
English summary
Mutton Dosa Recipe For Breakfast
Story first published: Friday, October 18, 2013, 10:27 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2013



Click it and Unblock the Notifications
