Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
मटन पुलाव जिसको खा कर आ जाए मजा

सामग्री-
मटन 300 ग्राम, बासमती चावल 500 ग्राम, प्याज-2, अदरक 2 इंच, लहसुन 7, जीरा 1 चम्मच, दालचीनी 1 इंच, इलायची 4, कड़ी पत्ता 2, लाल मिर्च 2, हरी मिर्च 2, हल्दी पाउडर 1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, दही 1 कटोरा, नमक, तेल।
विधि-
जब तक आप सारी सामग्रियों की तैयारी करें, तब तक हल्दी और नमक को मिला कर मटन को मैरिनेट होने के लिए रख दें।
एक पैन में कड़ी पत्ता छोड कर सारे सूखे मसालों को भून कर पाउडर बना लें। अब प्रेशर कुकर चढ़ाएं और उसमें तेल गरम कर के कड़ी पत्ता डाल दें। प्याज डाल कर भूने, फिर कटी हुई हरी मिर्च डाल कर अच्छे से पकाएं। अब धीमी आंच पर मटन को उसमें डाल कर पकाएं, जब लगे कि वह पक गया है, तो उसमें पीसे गए सारे मसाले डालें और अच्छे से चलाएं। जब तक तेल मीट को छोड़ न दे, तब तक पकने दें। और जब लगे कि मीट हो गया, तब कुकर में चावल डाल दें। अब चावल को मीट के साथ ही डाल कर 3-4 मिनट तक के लिए चला कर फ्राई करें। इसके बाद इसमें दही डालें और 3 मिनट तक के लिए फिर चलाएं, पर ध्यान रहे कि ज्यादा देर तक चलाएं। अब कुकर में नमक और 4 कप पानी डालें और 3 सीटी आने तक गैस न बंद करें।



Click it and Unblock the Notifications
