Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बंगाली चिकन झोल
अगर आपको चिकन का शौक होगा तो आपने कई चिकन की रेसीपी ट्राई की होगी। इसी तरह से अगर बंगाली खाने की बात की जाए तो यहां पर चिकन करी की स्वादिष्ट सब्जी बहुत अच्छी बनाई जाती है। यहां की सब्जी में ग्रेवी होती है , जिसमें मसाला ही मसाला होता है। पर आज जिस बंगाली किचन झोल की बात हम कर रहे हैं, उसमें बिल्कुल भी मसाला नहीं होता। इसे बच्चे भी खा सकते हैं और बूढे भी। साथ ही क्या आप जानती हैं कि इस बंगाली चिकन झोल में आलू भी डाले जाते हैं।
जी हां, इसमें उबले हुए बडे़ बडे़ आलू भी पड़ते हैं। तो अगर आपको मन कुछ नॉन वेज खाने का कर रहा है तो, बंगाली चिकन झोल पर हाथ आजमाना बिल्कुल मत भूलियेगा। आइये जानते हैं इस डिश को बनाने की विधि-

सामग्री-
चिकन- 500 ग्राम
आलू- 3
प्याज- 1
लहसुन- 8
अदरक- 1 इंच
हरी मिर्च- 3
टमाटर- 1
धनिया पत्ती- 2 डंठल
हल्दी- 1/2 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
काली मिर्च साबुत- 5
दालचीनी- 1 इंच
लौंग- 3
इलायची- 2
तेज पत्ता- 1
राई- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- चिकन पर नमक लगा कर 10 मिनट के लिये रख दीजिये।
- तब तक के लिये एक कप में 10 मिनट के लिये दालचीनी, लौंग, इलायची और साबुत काली मिर्च के दानों को पानी में भिगो दीजिये।
- अब लहसुन-अदरक और प्याज का पेस्ट तैयार कीजिये।
- एक प्रेशर कुकर में तेल गरम कीजिये, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें उबले हुए आलू डाल कर हल्का सुनहरा भून लीजिये और किनारे रख दीजिये।
- अब तेल में तेज पत्ता और जीरा डालिये।
- फिर एक मिनट बाद उसमें बीच से कटी हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज डाल कर 3-4 मिनट तक हल्की आंच पर पकाए।
- जब प्याज हो जाए तब उसमें चिकन के पीस डालें और पकाएं।
- चिकन पक जाने पर उसमें प्याज वाला पेस्ट डालें और चिकन को सारे मसालों के साथ लपेटे।
- फिर कुकर में कटे टमाटर, नमक और लाल मिर्च पाउडर, जीरा, धनिया और हल्दी पाउडर डालें।
- जब टमाटर गल जाए तब उसमें 2 कप पानी डालें और प्रेशर कुकर के ढक्कन को बंद कर दें। चिकन को 2सीटी आने तक पकाएं।
- अब आपने जिन मसालों को कप में भिगोया था, उसे निकाल कर हल्का सा पीस लें और जब चिकन पक जाए तब उसमें डाल दें।
- चिकन को हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
