Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
कराची की फेमस डिश पालक गोश्त
Non Veg
oi-Staff
पालक गोश्त रेसिपी एक पाकिस्तानी रेसिपी है जो कि बड़ी ही हेल्दी होती है। पालक गोश्त बनाने के लिये पालक की आवश्यकता पड़ती है। अगर आप आज शाम को मीट खाने की सोंच रहे हैं तो पालक गोश्त बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। जब पालक के साथ सभी मसालों को भूना जाता है तो इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है।
YUMMY: टेस्टी मटन पाया
हम इस रेसिपी में शोरबे का प्रयोग नहीं करेंगे क्योंकि यह एक ड्राई रेसिपी है, जिसे रोटी के साथ खाने में ज्यादा आनंद आता है। आइये जानते हैं पालक गोश्त रेसिपी बनाने की विधि।

कितने- 6-8 लोगों के लिये
सामग्री-
- 1 किलो मटन
- 1 किलो पालक
- 1½ चम्मच नमक
- ¼ चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 4-6 चम्मच तेल
- 1 चम्मच अदरक पेस्ट
- ¼ चम्मच लहसुन पेस्ट
- 2 कटे टमाटर
- 6-8 काली मिर्च के दाने
- 3-4 लौंग
- 2 बड़ी इलायची
- ¼ चम्मच जीरा
- 3-4 हरी मिर्च
- 1 छोटा पीस अदरक
- 2 चम्मच कार्न फ्लोर
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
विधि-
- पालक को या तो पानी में उबाल लीजिये या फिर उसे स्टीम कर के मिक्सी में महीन पीस लीजिये।
- एक कढाई में तेल गरम करें, उसमें कटी प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन कर लें।
- अब इसमें सभी मसाले डाल कर चलाएं।
- उसके बाद इसमें कटे टमाटर डाल कर पकाएं।
- जब टमाटर गल जाए और पानी सूख जाए तब इसमें मीट और पानी डाल कर पकाएं।
- जब पानी सूख जाए तब इसमें दुबारा 3 गिलास पानी डाल कर कढाई ढंक दें और मीट को आराम से पकने दें।
- जब मीट लगभग हो जाए तब इसमें पिसा पालक, मेथी और कार्नफ्लोर डाल कर चलाएं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि इसका पानी अच्छी तरह से सूख ना जाए।
- इसे कटी हरी मिर्च से गार्निश करें।
- चपाती या नान के साथ सर्व करें ।
Comments
English summary
Palak Gosht Recipe
Story first published: Thursday, January 29, 2015, 13:01 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2015



Click it and Unblock the Notifications