Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
हैदराबाद की मशहूर रेसिपी पत्थर का गोश्त
Non Veg
oi-Staff
पत्थर का गोश्त एक क्लासी हैदराबादी डिश है, जो कि ग्रेनाइट के पत्थरों पर रख कर पकाई जाती है। यह हैदराबाद की बहुत ही पॉपुलर डिश है, जो आप सभी को काफी पसंद आएगी।
पत्थर के गोश्त को रातभर के लिये चटपटे मसालों में लपेट कर रखा जाता है और फिर इसे पत्थर पर पकाया जाता है। आइये जानते हैं पत्थर का गोश्त बनाने की सरल विधि।

सामग्री-
- 1 किलो बोनलेस मटन, वसा रहित, 1 इंच की स्लाइस में कटा हुआ
- ग्रेनाइट पत्थर
मैरीनेड के लिये सामग्री-
- 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- ¼ चम्मच हल्दी पावडर
- 2 चम्मच कच्चे पपीते का पेस्ट
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच काली मिर्च पावडर
- 1 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
- 1 चम्मच नींबू जूस
- नमक- स्वादअनुसार
- 4 चम्मच तेल या 2 चम्मच घी
गार्निशिंग के लिये
- नींबू
- प्याज के छल्ले
- हरी धनिया (बारीक कटी)
- पुदीने की पत्ती (बारीक कटी)
विधि -
मैरीनेड 1:
- एक कटोरे में बोनलेस मटन के स्लाइस, अदरक-लहसुन पेस्ट, पपीते का पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, नींबू का रस मिला कर 10-15 मिनट के लिये रख दें।
मैरीनेड 2:
- अब मीट के साथ घी या तेल, लाल मिर्च पावडर, हल्दी, काली मिर्च, गरम मसाला और नमक मिला कर मीट वाले कटोरे को प्लास्टिक के कवर से 3-4 घंटो के लिये ढंक कर फ्रिज में रख दें।
- तब तक के लिये आप ग्रेनाइट के पत्थरों को चारकोल पर 15-30 मिनट तक के लिये गरम कर लें।
- ग्रेनाइट पर कुछ बूंदे पानी की छिड़के। जब पत्थर गरम हो जाए तब उस पर मीट के पीस रखें।
- मीट के पीस को पलट-पलट कर सेकें और गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- जब मीट पूरी तरह से क्रिस्प हो जाए, तब इसे पत्थर से हटा लें।
- अब इसे प्लेट पर निकाले, उस पर प्याज के छल्ले, नींबू, धनिया और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें।
Comments
English summary
Pathar Ka Gosht ( Meat Cooked on Stone )
Story first published: Wednesday, September 23, 2015, 12:03 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2015



Click it and Unblock the Notifications
