Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पुदीना चिकन पुलाव
Non Veg
oi-Staff
पुदीना चिकन पुलाव एक आसानी से बनने वाली डिश है। आप को अगर चिकन और पुलाव का कॉम्बिनेशन अच्छा लगता है तो आपको पुदीना चिकन पुलाव भी काफी पसंद आएगा। इसमें पड़ने वाली पुदीने की पत्ती इस पुलाव में एक खास फ्लेवर पैदा करती है। तो अगर आपके घर पर पार्टी आदि हो तो इस पुदीना चिकन पुलाव को बनाना ना भूलें, अब आइये देखते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री-
- चिकन - 1 पैकेट बोनलेस और छोटे टुकड़े में कटा
- चावल- 2 कप, 30 मिनट के लिये पानी में भिगोया हुआ
- पानी- 4 कप
- टमाटर- 2
- दालचीनी- 1 इंच पीस
- इलायची- 2-3
- लौंग- 4-5
मुगलई चिकन पुलाव
मिक्स करने के लिये-
- हरी धनिया- 1 कप
- ताजी पुदीने की पत्ती- 1/2 कप
- हरी मिर्च- 4-5
- अदरक- 2 इंच पीस
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- सभी पुदीने और धनिया वाली सामग्रियों को हल्का सा पानी डाल कर ग्राइंड कर के पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को चिकन पीस पर लगा कर 30 मिनट के लिये मैरीनेट कर लें।
- अब एक बरतन में तेल गरम करें। उसमें मसाले डालें।
- फिर मैरीनेट किया चिकन डाल कर ऊपर से पुदीने का जितना भी बचा हुआ पेस्ट था, वह मिक्सकरें।
- इसे फ्राई करें और फिर कटे टमाटर डालें।
- इसे तब तक फ्राई करें जब तक कि टमाटर गल ना जाएं।
- फिर इसमें चावल और नमक मिलाएं।
- ऊपर से पानी डालें। चला कर उबालें, आंच धीमा कर दें और बरतन को ढंक दें।
- फिर 15 मिनट तक पकाएं या फिर जब राइस हो जाए तब आंच बंद कर दें।
- अब इसे गरमा गरम निकाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Pudina Chicken Pulao
Story first published: Monday, January 11, 2016, 17:00 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2016



Click it and Unblock the Notifications
