Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
जाकेदार आंद्रा स्टाइल एग करी
आंद्रा स्टाइल का खाना बहुत ही जाकेदार होता है। माना जाता है कि इस स्टाइल में बना हुआ भोजन काफी तीखा और मसालेदार होता है। तो अगर आपको खूब ज्यादा स्पाइसी और तीखा खाना पसंद है तो आपको आंद्रा स्टाइल में पका हुआ एग करी जरुर पसंद आएगा। इसका स्वाद अपने आप में ही काफी लाजवाब होता है। इस एग करी को तेलुगू में हम कोडी गुड्डू पुलूसू के नाम से पुकारेंगे। यह रेसिपी काफी सिंपल और झट से तैयार हो जाने वाली है। यह उनके लिये काफी अच्छा आपशन है जो लोग अकेले रहते हैं। तो अगर आपको अंडा खाना पसंद है तो आंद्रा स्टाइल में पकाया गया एग करी बनाना न भूलें।
आंद्रा स्पेशल चटनी: गोंगुरा चटनी

कितने- 3
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- उबले अंडे- 3
- प्याज- 1
- लहसुन - 5-6

- हरी मिर्च- 3-4
- टमाटर- 2
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 2 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- इमली का गूदा- 1/2 कप

- गुड- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- राई- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- कडी पत्ती- 1 गुच्छा
- तेल- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच

विधि-
1. एक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई ओर कडी पत्ती डाल कर चलाएं।
2. फिर उसमें कटी लहसुन और कटी प्याज डज्ञल कर 5 मिनट पकाएं।

3. अब इसमें हरी मिर्च, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर और धनिया पावडर डाल कर 2 मिनट पकाएं।
4. अब कटे टमाटर और इमली का गूदा डाल कर 5 मिनट तक और पकाएं।
5. 5 मिनट के बाद इसमें गुड और नमक डाल कर मिक्स करें। जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब इसमें उबले अंडे मिक्स करें।

6. एक बार हो जाने के बाद आंच बंद कर दें और ऊपर से धनिया पत्ती छिड़के।
7. आपका आंद्रा स्टाइल एग करी तैयार है, इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications