Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रमज़ान स्पेशल: कश्मीरी चिकन याखनी
कश्मीर जितना अपनी खूबसूरत वादियों के लिये जाना जाता है, उतना ही यहां के लजीज व्यंजनों के लिये भी प्रसिद्ध है। अगर आप भी इस रमज़ान खाने में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो कश्मीरी चिकन याखनी बनाना ना भूलें।
कश्मीरी स्वाद चखने के लिये आपको अब कश्मीर जाने की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपके लिये बिल्कुल सरल रेसिपी ले कर आए हैं, जिसे आप आराम से घर पर पका सकती हैं।
यह कश्मीरी चिकन याखनी आपके परिवार वालों को जरुर पसंद आएगा क्योंकि चिकन हर किसी का फेवरेट नॉन वेज फूड होता है। यह कश्मीरी चिकन याखनी, अन्य चिकन रेसिपीज़ से बिल्कुल हट कर है, क्योंकि इसकी ग्रेवी केवल दही से तैयार की गई है।
यह रात के खाने के लिये बिल्कुल अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें मसालों का ज्यादा इस्तमाल नहीं किया गया है। तो आइये जानते हैं इस कश्मीरी चिकन याखनी बनाने की आसान सी विधि।
कितने- 5 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- चिकन- 1 किलो
- दही- 1/2 लीटर
- तेल- चिकन फ्राई करने के लिये
- सौंफ पावडर- 4 टीस्पून
- अदरक पावडर- 4 टीस्पून
- सूखी पुदीने की पत्ती- 4 टीस्पून
- हरी इलायची- 5 पीस
- दालचीनी- 1 पीस
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- एक बरतन में दही डालें और उसे तेज आंच पर उबलने के लिये रख दें।
- इसे तब तक चलाएं जब तक कि यह अच्छे से उबल ना जाए, फिर किनारे रख दें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें चिकन को फ्राई करें। इसे डीप फ्राई ना करें।
- फिर फ्राई किये हुए चिकन को अलग किसी बाउल में रखें।
- अब चिकन के साथ सौंफ पावडर, अदरक पावडर, दालचीनी, हरी इलायची और नमक मिलाएं।
- उसके बाद इसमें 3 कप पानी डालें और अच्छी तरह से उबालें।
- उबलते हुए चिकन के साथ दही मिलांए औार तब तक पकाएं जब तक कि चिकन ग्रेवी गाढ़ी ना हो जाए।
- आखिर में इसमें पुदीने की पत्तियां छिड़कें और आंच बंद कर दें।
- आपका चिकन याखनी, गरमा-गरम राइस के के साथ सर्व करने के लिये तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
