रमजान स्‍पेशल: तहसीलदारी कोरमा रेसिपी

रमजान का पर्व अपनी परम ऊंचाई पर है। मुस्‍लिम भाइयों के यहां तरह-तरह के पकवान और स्‍वादिष्‍ट मटन और मीट की दावतें खाई जाई रही हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर पर कुछ नया एक्‍सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो उसमें कोई बुराई नहीं है। आज इसी बात पर हम आपको तहसीलदारी कोरमा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। यह रेसिपी एक बडे़ ही जाने माने तहसीलदार ने इजात की थी जो कि कम मसालों और खूब साराी मलाई डाल कर बनाई जाती है। तो तैयार हो जाइये यह क्रीमी रेसिपी बनाने के लिये। यह एक मटन रेसिपी है तो अगर आप मटन खाने के शौकीन हैं तो, इसे बनाना बिल्‍कुल भी ना भूलें। खट्टा मीट: कश्‍मीरी मटन रेसिपी

Ramzan Special: Tehsildari Qorma Recipe

RECIPE AND PIC COURTESY: Ms. Rana Safvi

कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-

  • मटन- 500 ग्राम
  • प्‍याज- 2 पिसा हुआ
  • अदरक लहसुन पेस्‍ट- 2 चम्‍मच
  • दही- 1/4 कप
  • क्रीम- 1/4 कप
  • खोया- 2 चम्‍मच
  • रबडी- 1/4 कप
  • जायफल पावडर- चुटकीभर
  • लाल मिर्च पावडर- 2 चम्‍मच
  • नमक- स्‍वादअनुसार
  • तेल- 4 चम्‍मच

विधि-

  1. पैन में तेल गरम करें, उमसें प्‍याज का पेस्‍ट डालें। फिर उसे गोल्‍डन ब्राउन होने तक पका लें।
  2. उसके बाद इसमें अदरक लहसुन पेस्‍ट डाल कर 5 मिनट फ्राई करें।
  3. अब इसमें मटन पीस डाल कर मध्‍यम आंच पर 10 मिनट पकाएं।
  4. दही को फेंट लें और पैन में डालें।
  5. इसे लगातार चलाएं।
  6. एक एक कर के मिर्च पावडर, नमक, क्रीम, खोया और रबड़ी डालें।
  7. मिक्‍स करें और 5 मिनट तक पकाएं।
  8. अब इसमें आधा कप पानी डाल कर आंच को धीम कर के ढंक कर 30 मिनट तक पकाएं।
  9. जब मटन पूरी तरह से पक जाए तब उसमें जायफल पावडर डालें।
  10. आंच को बंद कर दें और सर्व करें।

Story first published: Friday, July 11, 2014, 12:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion