मजे से बनाइये और खाइये कीमा बिरयानी

कीमा एक अवधी व्‍यंजन है जो कि ना केवल उत्‍तर प्रदेश में खाया जाता है बल्‍कि पूरे देश में पसंद किया जाता है। अगर आप नॉन वेज व्‍यंजन पसंद करते हैं तो आपको कीमा बिरयानी काफी ज्‍यादा टेस्‍टी लगेगी। अब आपको किसी बडे़ रेस्तरां में जा कर अपने पैसे खर्च करने की आवश्‍यकता नहीं है क्‍योंकि आज हम आपको घर पर ही सरल विधि से कीमा बिरयानी बनाना सिखाएंगे। आइये जानते हैं कीमा बिरयानी बनाने की विधि।

पेट की भूंख मिटाए अंडा दम बिरयानी

Recipe: Keema Biryani

सामग्री-

  • 350 ग्राम - बासमती चावल
  • 400 ग्राम - कीमा
  • 3 चम्‍मच दही
  • 1 बडे़ साइज का प्‍याज
  • 1 चम्‍मच अदरक लहसुन पेस्‍ट
  • 100 ग्राम घी
  • थोड़ा सा केसर
  • 1 इंच पीस दालचीनी
  • 3-4 इलायची
  • 4-5 लौंग
  • 1 चम्‍मच लाल मिर्च पावडर
  • 1 कप चिकन शोरबा
  • 2 चम्‍मच नींबू का रस

विधि-

  1. सबसे पहले चावल को नमक मिले पानी में आधा पका लें। फिर उसमें से पानी छान कर किनारे रख दें।
  2. एक कटोरी में दूध और केसर का घोल तैयार कर के रखें।
  3. पैन में घी गरम करें, उमसें कटे प्‍याज डाल कर चलाएं।
  4. अब सभी सूखे मसाले डाल कर चलाएं।
  5. फिर पैन में कीमा और अदरक लहसुन पेस्‍ट डाल कर 6-7 मिनट मध्‍यम आंच पर पकाएं।
  6. एक बार जब कीमा अच्‍छी तरह से पक जाए और उसमें से महक आनी शुरु हो जाए तब उसमें दही और लाल मिर्च पावडर मिक्‍स करें।
  7. आंच धीमी करें और 5 मिनट पकाएं। बाद में गैस बंद कर के इसे किनारे रखें।
  8. अब दूसरे बरतन में आधा पका चावल रखें, ऊपर से कीमे का मिश्रण फैलाएं। इसके ऊपर केसर का दूध और नींबू का रस डालें।
  9. अब इसी तरह से चावल का दूसरा हिस्‍सा भी डालें और फिर कीमा , नींबू और केसर का मिश्रण फैलाएं। ऊपर से फिर बचे हुए सारे चावल डालें।
  10. अब चिकन का शोरबा डाल दें।
  11. बरतन को ढंक दें और फ्वॉइल से कस कर सील कर दें।
  12. लो टम्‍परेचर पर 15 मिनट पकाएं।
  13. आपकी कीमा बिरयानी तैयार है सर्व करने के लिये।

Story first published: Tuesday, November 25, 2014, 12:22 [IST]
Desktop Bottom Promotion