Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
बड़ा ही टेस्टी होता है ये शिरीन पुलाव
शिरीन पुलाव एक बहुत ही टेस्टी नॉन वेज पुलाव है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। यह इतना टेस्टी होता है कि आप इसे बार बार बनाएंगी। इसमें संतरे भी पड़ते हैं, जिससे इसका स्वाद थोड़ा मीठा हो जाता
Non Veg
oi-Staff
शिरीन पुलाव एक बहुत ही टेस्टी नॉन वेज पुलाव है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। यह इतना टेस्टी होता है कि आप इसे बार बार बनाएंगी। इसमें संतरे भी पड़ते हैं, जिससे इसका स्वाद थोड़ा मीठा हो जाता है।
The Amazon Great Indian Sale is Back! Get Upto 80% Cashback on Products
अगर आपके परिवार वाले नॉन वेज खाने के शौकीन हैं, तो आप शिरीन पुलाव जरुर बनाइये। तो देर मत कीजिये और सीखिये कि इसे कैसे बनाते हैं।

तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- चिकन - 1 1/2 किलो (8 पीस )
- बासमती चावल- 1/2 किलो
- संतरे- 2 मीडियम साइज
- गाजर- 3
- प्याज- 2 छोटे
- बटर - 1 चम्मच
- तेल- 3/4 कप
- बादाम- 4 चम्मच, कुटी हुई
- पिस्ता- 2 चम्मच, कुटा हुआ
- केसर पावडर- 1/4 चम्मच
- नमक- स्वाद अनुसार
- लाल मिर्च पावडर- 1/4 चम्मच
- पानी - 1 कप
- करी पावडर- 1/2 चम्मच
- शक्कर- 3 चम्मच
बनाने की विधि -
- चिकन पीस को बटर, नमक और मिर्च पावडर में मैरीनेट करें। चावल उबाल लें और छान कर किनारे रख दें। प्याज काट लें, संतरे को छील कर छोटे पीस में काट कर उसे पानी में 1 मिनट के लिये पका लें और फिर छान कर रख दें।गाजर को पतली स्लाइस में काटें।
- एक पैन में आधा तेल गरम करें। उसमें मैरीनेट किया चिकन गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- उसके बाद इसमें कटे प्याज डालें और ऊपर से पानी डाल कर चिकन को पका लें।
- अब दूसरे पैन में बाकी का बचा तेल डाल कर गरम करें, उसमें गाजर डालें, संतरे के पीस, बादाम , पिस्ते और केसर डाल कर मिलाएं।
- अब चिकन और गाजर को एक एक लेयर में बिछाएं।
- चावल को टॉप पर ररखें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- जब यह पक जाए तब इसे गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
