Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसाला चिकन हांडी रेसिपी: VIDEO
चिकन हांडी भारत में खाई जाने वाली सबसे प्रसिद्ध चिकन डिश है, जो कि मिट्टी की हांडी में पकाई जाती है। इसे लकड़ी या कोयले की धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद खराब ना हो। अब अगर आप चिकन हांडी को अपने किचन में पकाना चाहती हैं और यह सोंच कर नहीं पका पा रही हैं कि मिट्टी का बरतन कहां से लाएं तो, चिंता ना करें। आप मिट्टी के बर्तन की जगह पर धातु के बर्तन या फिर लोहे के बर्तन का भी प्रयोग कर सकती हैं। इसकी रेसिपी बिल्कुल आम चिकन की ही तरह है, बस कुकिंग का स्टाइल थोड़ा अलग है। अगर इस रेसिपी को घर पर ट्राई करना हो तो, इसका दिया गया वीडियो देखना बिल्कुल भी ना भूलें। इससे आपको चिकन हांडी बनाने में आसानी होगी।
<center><iframe width="100%" height="315" src="//www.youtube.com/embed/rDRlt6xQmo0" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
- चिकन- 500 ग्राम
- टमाटर-3 बारीक कटे
- प्याज- 2
- अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
- काली मिर्च- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- हरी मिर्च- 3 बारीक कटी
- दही- 100 ग्राम
- घी- 4 चम्मच
विधि-
- स्टील की हांडी लीजिये और उसमें घी गरम करें, फिर उसमें चिकन के पीस डाल कर 5-6 मिनट फ्राई करें।
- 5 मिनट के बाद चिकन पीस को सावधानी से निकाल कर प्लेट में रख दें।
- फिर उसी हांडी में कटी प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। आंच को धीमा रख दें।
- उसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और बारीक कटे टमाटर हांडी में डालें। इसे मिक्स करें और 20 से 25 मिनट तक के लिये इसे ढंक दें।
- फिर ढक्कन को हटा कर उसमें सभी मसाले जैसे, मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर, काली मिर्च और नमक डालें।
- कुछ देर में दही भी डाल दें और मसाले के साथ मिक्स कर दें।
- अब इसमें चिकन पीस डाल कर मिक्स करें और ढक्कन ढंक कर 20 मिनट तक कम आंच में पकाएं।
- आपकी चिकन हांडी तैयार है, इसे हरी मिर्च और हरी धनिया से सजा कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
