Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्पाइसी चिकन भरवां शिमला मिर्च
Non Veg
oi-Staff
भरवां चिकन का अपना अलग ही स्वाद होता है। आप चिकन को चाहें तो मशरूम, रोटी या शिमला मिर्च आदि में भर सकती हैं। यह एक टेस्टी स्नैक है जिसे आप खाने के साथ सर्व कर सकती हैं। इसको बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। अगर आपके परिवार वालों को चीज़ खाने में पसंद है तो आप चिकन के साथ साथ चीज़ भी मिक्स कर सकती हैं।
यह चीज़ी और स्पाइसी भरवां चिकन शिमला मिर्च टमैटो सॉस के साथ सर्व किया जाता है। यह बनाने में आसान है तो चलिये जानते हैं इस स्पाइसी चिकन भरवां शिमला मिर्च की रेसिपी की विधि। YUMMY RECIPE: जायकेदार मुर्ग दहीवाला
कितनेः 1 भरवां शिमला मिर्च
तैयारी में समयः 10 मिनट
पकाने में समयः 50 मिनट

सामग्रीः
- लाल रंग की शिमला मिर्चः 4
- प्याजः 1 चैकोर आकार में कटी
- लहसुनः 5
- चिकनः 1 कप चैकोर कटा और पका हुआ
- इटैलियन सॉसः 1 चम्मच
- घिसी चीजः 1/2 कप
- काली मिर्च पाउडरः 1 चम्मच
- तेलः 3 चम्मच
विधिः
- कढाई में तेल गरम करें, फिर उसमें कटे हुए प्याज और पिसा लहसुन मिलाएं और 5 मिनट तक पकाएं।
- जब यह भुन जाए तब आंच बंद कर के मिश्रण को किसी कटोरे में निकाल कर रख दें।
- दूसरी ओर ओवन को 375 डिग्री पर गरम करें।
- ओवन में चिकन, इटैलियन सॉस, चीज और काली मिर्च पाउडर मिक्स कर के रखें।
- जब तक चिकन पक रहा हो, तब तक आप शिमला मिर्च की मुंडी काट लें और उसमें का सारा बीज साफ कर दें।
- जब चिकन पक जाए तब उसमें प्याज और लहसुन वाला मिश्रण मिक्स करें।
- फिर इसे शिमला मिर्च में अच्छी तरह से भर दें और अगर चाहें तो शिमला मिर्च की काटी गई मुंडी को उपर से ढंक दें, नहीं तो ऐसे ही ओवन में कुछ देर के लिये पकने के लिये रख दें।
- थोड़ी देर के बाद जब शिमला मिर्च पक जाए तब इसे बाहर निकालें और सर्व करें।
Comments
English summary
Spicy Chicken Stuffed Bell Peppers
Story first published: Thursday, March 20, 2014, 12:49 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2014



Click it and Unblock the Notifications
