Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऐसे बनाइये ढाबा स्टाइल में लजीज चिकन
सड़क किनारे ढाबे का खाना तो आपने खूब खाया होगा। कई लोगो को तो यहां कि दाल तड़का, चिकन करी और जीरे वाले चावल बहुत पसंद आते हैं, और कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें यहां का चिकन भी बहुत भाता है।
यदि आपको ढाबे का खाना खाने का मौका नहीं मिला है तो आप इसका लुफ्त अपने घर पर ही उठा सकती हैं। यहां आपके लिये स्पेशल चिकन करी रेसीपी बताई जा रही है जो कि आप अपने ही किचन में बना सकती हैं। आइये जानते हैं इसे पकाने की विधि को। चिकन की और भी रेसीपी ट्राई कीजिये-

3-4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 25-30 मिनट
सामग्री-
चिकन- 1 पीस में कटा हुआ
प्याज- 1 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 2
हल्दी पाउडर- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
तेज पत्ता- 2
नमक- स्वादअनुसार
धनिया- 2 चम्मच
तेल- 4 चम्मच
पानी- 1-2 कप
विधि-
- सबसे पहले पैन में तेल गरम करें, उसमें तेज पत्ता, जीरा और सूखी लाल मिर्च डालिये।
- जब यह तड़कने लगे तब उसमें प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालिये। इसे मध्यम आंच पर 2-3 मिनट के लिये पकाइये।
- अब गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, चिकन पीस और नमक डालिये।
- सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाइये और अब हाई फ्लेम पर चिकन को भूरा होने तक पकाइये।
- जब चिकन पीस गल जाए तब उसमें जरुरत के हिसाब से पानी डालिये। इसे उबालिये और आंच बंद कर दीजिये।
ढाबा स्टाइल में चिकन तैयार है, इसमें धनिया पत्ती काट कर छिड़किये और रोटी तथा चावल के साथ परोसिये।



Click it and Unblock the Notifications
