Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसालेदार मस्टर्ड चिकन करी
क्या आप चिकन की वही रेसिपी खा-खा कर बोर हो चुके हैं ? तो अब समय है कि आप कुछ यूनीक और टेस्टी चिकन रेसिपी ट्राई करें। यहां पर एक बिल्कुल ही अलग और मसालेदार मस्टर्ड चिकन करी बनाने कि विधि बातएंगे। यह चिकन रेसिपी एक बंगाली डिश है, जहां पर हर खाना सरसों के उपयोग से बनता है। इस चिकन रेसिपी में सरसों की महक और स्वाद समाया हुआ है। इस रेसिपी को बनाने के लिये आपको बहुत सारे सफेद राई का उपयोग करना होगा क्योंकि इससे हम पेस्ट बना कर चिकन को मैरीनेट करेंगे और थेाड़ी सी राई ग्रेवी में भी डालेंगे। तो चलिये देखते हैं कि मसालेदार मस्टर्ड चिकन करी कैसे बनाई जाती है।
कितने लोगों के लिये- 354
तैयारी में समय- 1 घंटा
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
चिकन- 1 किलो
मैरीनेड करने की सामग्री-
नींबू जूस- 2 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
प्याज पेस्ट- 3 चम्मच
दही- कप
सरसों का तेल- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
सफेद राई- 4 चम्मच
हरी मिर्च- 3-4
नमक- स्वादअनुसार
ग्रेवी के लिये सामग्री-
सरसों तेल- 4 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
प्याज- 3 (कटे हुए)
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
सफेद राई- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
गरम पानी- 3 कप
विधि-
- सबसे पहले राई के दानों को हरी र्चि के साथ्ज्ञ एक चम्मच पानी डाल कर गाढा पेस्ट पीस लें।
- इसके बाद चिकन के पीस को धो कर मध्यम आकार में काट कर इस पेस्ट से और मैरीनेड के नीचे दी हुई सामग्रियों से मैरीनेट कर लें। मैरीनेट किये हुए चिकन को फ्रिज में 1 घंटे के लिये रखें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें चीनी डालें और मध्यम आंच पर उसे भूरा होने दें।
- फिर कटी हुई प्याज डाल कर 6 मिनट तक भूनें।
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर 3 मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद मैरीनेट किया चिकन पीस डाल कर 10 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाती रहें।
- फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच सफेद राई का पेस्ट और नमक डाल कर पकाएं।
- अब गरम पानी डाल कर मिक्स करें
- पैन में ढक्कन लगा दें और 20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें। चिकन पक जाने पर आंच बंद कर के उसे सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
