Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बकरीद पर जरुर ट्राई करें भाप में पके हुए कबाब
Non Veg
oi-Staff
बकरीद के मौके पर घर पर खास व्यंजन बनाए जाते हैं और महमानों के साथ मिल बाट कर खाए जाते हैं। इस पाक मौके पर मटन, चिकन, कबाब, बिरयानी, शीरा आदि जैसे कुछ खास व्यंजन हैं जो लगभग हर घरों में बनाए जाते हैं।
LAST DAY TODAY! Amazon TV & Appliances Sale Get 40% Cashback
इसी मौके को ध्यान में रखते हुए हम आपको भाप में पके हुए कबाब बनाना सिखाएंगे। ये कबाब खाने में बडे़ ही टेस्टी लगते हैं। आप इन्हें मटन या चिकन दोंनो से ही तैयार कर सकती हैं। तो इस बार जरुर बनाइये स्टीम कबाब, जिसकी रेसिपी नीचे दी हुई है।

कितने- 6 कबाब
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- मटन - 400 ग्राम
- अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
- लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- प्याज का पेस्ट- 3 चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट- 1/2 चम्मच
- दही- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 1/2 चम्मच
- जीरा पावडर- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- काली मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- हरी पत्तेदार प्याज- 1/2 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- ब्रेड- 1 स्लाइस दूध में भिगोया हुआ
- पालक- 1/4 कप कटी हुई
- तेल- 3 चम्मच
विधि -
- मीट, अदरक पेस्ट, प्याज पेस्ट, लहसुन पेस्ट, पत्तेदार प्याज, ब्रेड और जीरा पावडर को मिक्सर में पीस लें।
- इसे ज्यादा महीन ना पीसे क्योंकि कबाब के लिये पेस्ट दरदरा ही होना चाहिये।
- फिर इस पेस्ट को एक कटोरे में निकालें और उसमें नमक मिलाएं। फिर इसे हाथों से मसलें।
- अब अपनी हथेलियों पर तेल लगाएं और तैयार किये हुए पेस्ट की छोटी छोटी गोलियां बनाएं।
- गोलियों को दबा दें जिससे यह थेाड़ी फ्लैट हो जाए।
- अब एक पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें कबाबों को फ्राई करें।
- जब सारे कबाब फ्राई हो जाएं, तब इन्हें स्टीमर में ढंक कर 15 मिनट तक पकाएं।
- आपके स्टीम कबाब सर्व करने के लिये तैयार हैं। आप इन्हें अपने मनचाहे सॉस या धनिये की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
