Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
माइक्रोवेव में बनाएं तंदूरी चिकन
तंदूरी चिकन एक फेमस नॉन वेज डिश है जो कि नॉर्थ इंडिया में काफी चाव से खाया जाता है। तंदूरी नाम से ही पता चल जाता है कि चिकन को तंदूर में रख कर पकाया जाता होगा।
लेकिन आज हम आपको तंदूरी चिकन माइक्रोवेव में बनाना सिखाएंगे क्योंकि आज कल के घरों में तंदूर उपलब्ध नहीं सकता। तंदूरी चिकन एक सिंपल रेसिपी है जिसके लिये आपको ज्यादा तैयारी करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप इसकी कोटिंग करने के लिये दही में कुछ मसालों को मिक्स कर के पेस्ट तैयार कर सकती हैं।
READ: क्रिस्पी तंदूरी मछली
चिकन को दही के पेस्ट से कोटिंग करने के बाद फ्रिज में रातभर के लिये रखना जरुरी है, तभी उसमें स्वाद समाएगा। वैसे आप चाहें तो 6 घंटे तक भी इसे फ्रिज में रख सकती हैं। आइये जानते हैं माइक्रोवेव में किस तरह से तंदूरी चिकन पकाया जा सकता है।
कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समस- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री -
- चिकन लेग पीस- 4-5
- दही- 100 ग्राम
- अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 2 चम्मच
- पिसा जीरा और धनिया - 1 चम्मच
- तंदूरी मसाला - 2 चम्मच
- गरम मसाला (काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और इलायची) - 1 चम्मच
- नींबू का रस- 2 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअुसार
विधि -
- सबसे पहले आपको मैरीनेड बनाना होगा, जिससे हम चिकन की कोटिंग करेंगे।
- इसके लिये एक कटोरे में दही और सभी पावडर वाले मसाले मिला कर फेंटे।
- दूसरी ओर मिक्सर में थोड़ा सा पानी डाल कर साबुत धनिया और जीरा डाल कर पेस्ट तैयार करें।
- इस तैयार पेस्ट में अदरक लहसुन पेस्ट भी मिलाएं।
- फेंटी हुई दही के साथ धनिया और जीरा वाला पेस्ट मिक्स करें। ऊपर से स्वादअनुसार नमक और नींबू का रस भी मिलाएं।
- फिर चिकन पीस में चाकू या फोर्क से छेद या चीरा लगाएं जिससे पेस्ट अंदर तक चला जाए और उसमें स्वाद भर जाए।
- अब चिकन पीस को अच्छी तरह से पेस्ट लगा कर कोटिंग कर लें।
- इन मैनीनेट किये चिकन पीसों को रातभर के लिये फ्रिज में रखें, जिससे कि उसमें स्वाद पूरी तहर से समा जाए।
- चिकन पीस को बेक करने के लिये माइक्रोवेव को 350 डिग्री पर प्रिहीट करें।
- चिकन पीस पर हल्का तेल ब्रश से लगाएं और फिर इन्हें सही जगह पर रखें।
- इन्हें ग्रिल्ल पर 18-20 मिनट तक एक साइड में पकाएं और फिर पलट कर 10 मिनट और पकाएं।
- अगर आप चाहती हैं तक यह क्रिस्पी बनें तो 5 मिनट और पका लें।
- आपका तंदूरी चिकन पक कर बिल्कुल तैयार है। इसे ताजे प्याज के लच्छों और कटी हुई धनिया पत्ती छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
