Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मसालेदार तवा चिकन
चिकन की कोई भी डिश हो हमें बहुत पसंद आती है। घर पर बनाया गया हर तरह का चिकन हमें बहुत पसंद आता है, भले ही वह सूखा हो या फिर गीला। तवा चिकन को शायद आपने किसी अच्छे रेसेस्ट्रॉन्ट में खाया होगा पर अगर यही तवा चिकन घर पर बनाया जाए तो। अगर आप तवा चिकन को घर पर बनाएंगे तो आप इसका भर पेट स्वाद ले पाएंगे। यह किचन करी होती है जिसमें बहुत सारे मसाले मिले होते हैं। तवा चिकन को तवा या फिर किसी पैन पर बनाया जाता है। इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है साथ ही इसमें थोड़ी थोड़ी देर पर पानी भी मिलाना पड़ता है। तो आइये देखते हैं कि कैसे बनाया जाता है तवा चिकन-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 1 घंटा

सामग्री-
चिकन- 500 ग्राम
मेथी दाना- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 2
प्याज- 2
अदरक- 1
लहसुन- 6 पिसा
टमाटर- 1
हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
नींबू रस- 1 चम्मच
ताजी क्रीम- 1 चम्मच
शिमला मिर्च- 1
हरी धनिया- 2 डंठल
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- एक पैन में हल्का सा तेल गरम करें, उसमें मेथी और लाल मिर्च डालें। फिर प्याज डाल कर 4 मिनट के लिये फ्राई करें।
- फिर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर 3 मिनट तक भूने।
- फिर उसमें चिकन पीस डालें और पाउडर वाले मसाले जैसे, हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाला।
- आंच को हल्की रखें और चिकन पीस को पकाएं।
- अब कटे टमाटर को मसालों के साथ डालें और हल्की आंच पर पकने दें।
- फिर पैन में नींबू का रस निचोडे़ और चिकन के साथ मिलाएं। फिर उसमें क्रीम डालें आअैर बाद में 1 कप गरम पानी मिलाएं।
- अब पैन को ढंक दीजिये और आंच को हल्का कर दीजिये। थोड़ी देर के बाद अगर आपको लगे कि ग्रेवी कम है तो आप अपनी इच्छा अनुसार 1 कप गरम पानी और मिला सकती हैं।
- आप का चिकन पूरी तरह से पक गया है, इसमें कटी शिमला मिर्च और कटी हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
