जिस तरह से बंगाल के लोगों की बोली मीठी मानी जाती है उसी प्रकार बंगाली व्यंजन भी काफी जाकेदार और लाजवाब होता है। आमतौर पर बंगाली कुजीन की पहचान मछली और मिठाइयों से ही होती है। इस बात को अक्सर लोग कहते हैं कि अगर आपको मछली की कोई रेसिपी बनानी है तो, उसे किसी बंगाली से ही सीखिये। तो क्या आप जानना नहीं चाहेगें कि इस बंगाली कुजीन में ऐसा क्या है जिसे लोग खाने के लिये बेताब रहते हैं।
मिक्सड वेजिटेबल करी
अगर आप इसे एक बार खा लेगें तो इसका स्वाद कभी नहीं भूलेगें। यह कई सब्जियों को मिला कर बनाई जाती है।
शुक्तो
इस रेसिपी में आलू, करेला, कच्चे केले आदि मिक्स किये जाते हैं। जिससे यह रेसिपी बहुत ही टेस्टी बन जाती है।
पोस्तो चिकन
पोस्तो चिकन एक चिकन रेसिपी है जिसमें खसखस का प्रयोग किया जाता है।
फिश दो प्याजा
इस रेसिपी में बहुत सारा प्याज डाला जाता है। यह फिश करी बहुत ही टेस्टी लगती है।
बंगाली क्रैब करी
वैसे इसका नाम कंकरा झाल होता है। इसे पकाने के लिये आपको ज्यादा किसी सामग्री की आवश्यकता नहीं पडे़गी।
भुनी खिचुड़ी
इस साधारण सी खिचड़ी में कई सारे पाउडर मसाले मिलाए जाते हैं, जिससे इसका स्वाद निखर जाता है।
टमाटर की मीठी चटनी
यह टमाटर की मीठी चटनी लगभग हर बंगाली घर में खाई जाती है। इसका स्वाद कई मसालों से मिल कर बनता है।
फिश करी
यह फिश करी रोड साइड स्टॉल्स से ले कर 5 स्टार होटलों में भी मिलती है। यह डिश बंगाल में बहुत ज्यादा पसंद की जाती है।
मुरी घोंटो
मुरी गोंटो एक बंगाली रेसिपी है जिसमें फ्राई किया हुआ मछली का सिर डाला जाता है। मुरी का मतलब बंगाली में सिर होता है और गोंटो का मतलब करी होती है।
कॉशा मांगशो
कॉशा मांगशो का मतलब होता है धीमी आंच पर पकने वाला चिकन। इसे पकाने के लिये आपको बहुत सारे धैर्य की जरुरत होगी और फिर जा कर यह मटन रेसिपी तैयार होगी।
बंगाली मिश्ठी पुलाव
यह मीठा पुलाव हल्का मीठा होता है, जिसे केवल कुछ खास अवसरों पर ही पकाया जाता है।
घुगनी
यह एक स्ट्रीट फूड है जो कि कोलकाता में बड़ा ही फेमस है। यह एक चने की रेसिपी है।
कोलकाता बिरयानी
भला आप आलू मिले हुए कोलकाता बिरयानी को कैसे भूल सकते हैं। यही तो खास बात है इस कोलकाता बिरयानी की।
बैंगन के साथ हिलसा
हिलसा मछली कई सारी बंगाली रेसिपी में मिलाई जाती है। यह हर किसी को पसंद होती है।
डाब चिंगड़ी
डाब चिंगड़ी ना केवल नारियल में परोसी जाती है बल्कि इसे नारियल के दूध में भी पकाया जाता है।
पाटिशाप्टा
इसके अंदर नारियल का भरावन होता है और यह चावल के आटे से तैयार की जाती है।
भापा पीठा
यह भाप से पकाई जाने वाली मीठी और टेस्टी रेसिपी है।



Click it and Unblock the Notifications


