Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
कभी खाई आपने रजवाड़ी खट्टी-मीठी अंगूर-मखाने की सब्जी, सेलिब्रेटी शेफ पंकज भदौरिया से सीखें रेसिपी
Angoor-Makhana Sabji Recipe : अपने अंगूर तो खूब खाएं होंगे लेकिन कभी अंगूर की सब्जी खाई है, जी हां। राजस्थान के राजघरानों में बनाई जाने वाली अंगूर-मखाने की शाही सब्जी को खास मौके पर बनाया जाता है। इस खट्टी-मीठी सब्जी का स्वाद बहुत लजीज और निराला होता है।
वैसे भी राजस्थान अपने शाही ठाठ-बाठ के लिए मशहूर है। वहां के पहनावे से लेकर खानपान में रॉयल्टी झलकती है। अगर आप लंच या डिनर में कुछ अलग बनाना चाहते है या घर में मेहमान आ गए हैं, तो आप यह सब्जी ट्राय कर सकते है। इस सब्जी को आप रोटी, परांठा, पूड़ी या चावल, किसी के साथ भी खा सकते है। मशहूर सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदोरिया ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अंगूर मखाना की सब्जी बनाने की खास रेसिपी शेयर की है। आइए जानते है कि कैसे घर पर इस खास डिश को तैयार कर सकते है और इसे बनाने में किन-किन चीजों की जरूरत लगती है।

अंगूर मखाना की सब्जी के लिए सामग्री
250 ग्राम हरे अंगूर
1 ½ कप मखाना
3 बड़े चम्मच घी
2 तेज पत्ते
1 छोटा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच धनिया के बीज
½ छोटा चम्मच सौंफ
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक
1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
7-8 कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन
1 कप दही
नमक स्वाद अनुसार
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
¼ छोटा चम्मच काला नमक
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
¼ कप मावा
¼ कप मलाई / क्रीम
2 बड़े चम्मच कटी हुई धनिया पत्ती
अंगूर मखाना की सब्जी बनाने का तरीका (How to make Angoor Makhana Ki sabji)
- मखाने को सूखा भून कर निकाल लें। अंगूरों को धोकर अलग रख
दें।
- घी गरम करें और सारे मसाले डाल दें। जब ये चटकने लगे तो इसमें बारीक
कटा हुआ अदरक डालें और खुशबू आने दें बारीक कटा हुआ प्याज डालें फिर
गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- दही में पिसा हुआ मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं। प्याज़ में दही
का मिश्रण डालें और लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि सतह पर तेल
न तैरने लगे।
- भीगी हुई लाल मिर्च के बीज निकाल लीजिये।
- लहसुन, ¼ कप पानी के साथ पीसें और मुलायम पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट
को पैन में डालें और 3-4 मिनट तक अच्छी तरह भूनें।
- मलाई, मावा और ¼ कप पानी मिलाकर पैन में डालें। तब तक पकाएं जब तक
तेल सतह पर न तैरने लगे।
- 1 कप पानी डालकर उबाल लें, मखाने डालकर 3-4 मिनट तक उबालें।
- अंगूर डालें, 2-3 मिनट तक और पकाएं। कुटी हुई कसूरी मेथी, कटा हरा
धनिया डालकर परोसें।
यहां देखिएं इस रेसिपी का पूरा वीडियो
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
