Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Ramadan 2026: सहरी और इफ्तार के लिए बेस्ट हैं ये 5 क्विक रेसिपी, स्वाद ऐसा कि घरवाले मांग-मांग कर खाएंगे
Ramadan 2026 Special Recipes: 19 फरवरी 2026 से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। इस महीने में इबादत के साथ-साथ सेहत और स्वाद का तालमेल बिठाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। सुबह सहरी होती है और शाम को इफ्तारी की जाती है। सुबह की नींद तो हर किसी को प्यारी होती है ऐसे में सहरी की वो नींद भरी आंखें हों या इफ्तार की वो शिद्दत वाली भूख, किचन में घंटों खड़े रहना अक्सर मुश्किल हो जाता है।
अगर आप भी वही पुराने पकौड़े और पराठों से बोर हो चुके हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसी क्विक रेसिपीज जो न केवल मिनटों में तैयार होंगी, बल्कि स्वाद में इतनी लाजवाब हैं कि दस्तरख्वान पर बैठते ही घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इन डिशेज की खास बात यह है कि ये आपको दिनभर एनर्जेटिक रखेंगी और जायका ऐसा कि हर कोई रेसिपी पूछने पर मजबूर हो जाएगा।

1. फ्रूट चाट
इफ्तार के लिए फ्रूट चाट सबसे बेहतरीन डिश है क्योंकि यह शरीर को तुरंत हाइड्रेशन और नेचुरल शुगर देती है। इसे खाने से रोजेदार पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसे बनाने की रेसिपी और सामग्री नीचे दी गई है।
1. फ्रूट चाट बनाने के लिए सामग्री
कटा हुआ सेब, केला, अनार के दाने, पपीता, काला नमक, चाट मसाला, और थोड़ा सा नींबू का रस।
विधि:
सभी फलों को एक बड़े बाउल में काट लें।
इसमें स्वादानुसार काला नमक और 1 चम्मच चाट मसाला डालें।
ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और अच्छी तरह मिलाएं।
टिप: इसे और खास बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा संतरे का रस मिलाएं, स्वाद दोगुना हो जाएगा।
2. चटपटी चना चाट
चटपटी चना चाट खाने में टेस्टी होती है और बनाने में आसान होती है। इसलिए तो इसे इफ्तार और सहरी की जान कहा जाता है जो पेट को भी हल्का रखती है। इसे बनाने की विधि नीचे दी गई है
सामग्री:
उबले हुए काले चने (1 कप), बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर और इमली की चटनी।
विधि:
उबले चनों को एक बाउल में लें।
इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और मिर्च मिलाएं।
ऊपर से भुना जीरा, नमक और 2 चम्मच इमली की चटनी डालकर अच्छे से टॉस करें।
हरे धनिए से सजाकर सर्व करें।
3. चिकन-आलू कटलेट
चिकन-आलू कटलेट सहरी और इफ्तार दोनों के लिए परफेक्ट है। इसे आप बनाकर फ्रीज भी कर सकते हैं ताकी समय की बचत हो सके।
सामग्री:
उबला हुआ श्रेडेड चिकन (1 कप), 2 उबले आलू, बारीक कटी प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला और ब्रेड क्रम्ब्स।
विधि:
आलू को मैश करें और इसमें चिकन व सभी मसाले मिला लें।
इसकी छोटी-छोटी टिक्कियां (कटलेट) बना लें।
इन्हें अंडे के घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें।
मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक शैलो फ्राई करें।
4. चिया सीड पुडिंग
चिया सीड पुडिंग सहरी के लिए "मैजिक डिश" है क्योंकि चिया सीड्स आपको दिनभर प्यास कम लगने देते हैं और एनर्जी बनाए रखते हैं।
सामग्री:
2 चम्मच चिया सीड्स, 1 कप दूध (या बादाम दूध), थोड़ा शहद और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स।
विधि:
रात को (या सहरी से 2 घंटे पहले) दूध में चिया सीड्स और शहद मिलाकर रख दें।
जब यह फूल कर गाढ़ा हो जाए, तो इसमें ऊपर से कटे हुए खजूर, बादाम या फल डालें।
यह ठंडा-ठंडा खाने में बहुत टेस्टी लगता है और पेट को ठंडा रखता है।
5. बॉयल एग ब्रेड पकौड़ा
साधारण ब्रेड पकौड़े से हटकर यह वर्जन ज्यादा हेल्दी और पेट भरने वाला है। आप इफ्तारी से लेकर सहरी तक किसी भी वक्त इसे खा सकते हैं। बनाने की विधि भी बहुत आसान है।
सामग्री:
उबले हुए अंडे (स्लाइस में कटे), ब्रेड स्लाइस, बेसन का घोल (नमक, मिर्च, अजवाइन के साथ), और हरी चटनी।
विधि:
ब्रेड के एक तरफ हरी चटनी लगाएं और उस पर अंडे की स्लाइस रखें।
ऊपर से दूसरी ब्रेड रखकर इसे तिकोना काट लें।
अब इसे बेसन के घोल में डिप करें और डीप फ्राई या एयर फ्राई करें।
अंडे की वजह से यह काफी देर तक भूख नहीं लगने देता।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
