Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
स्पाइसी पोंगल रेसिपी : घर पर कैसे बनाएं खारा पोंगल
स्पाइसी पोंगल और खारा पोंगल दक्षिण भारत की एक पांरपरिक डिश है। इसे वेन पोंगल के नाम से भी जाना जाता है। पोंगल मिठाई के साथ इसे नैवेद्यम के रूप में परोसा जाता है।
नाश्ते में खाने वाले व्यंजनों में स्पाइसी पोंगल सबसे लोकप्रिय डिश है। इस डिश को कई तरीकों से बनाया जा सकता है जिसमें घी पोंगल सबसे कॉमन है। पोंगल खाने में बहुत हल्का होता है। हर किसी को ये डिश बहुत पसंद आती है क्योंकि ये मुंह में डालते ही घुल जाती है।
स्पाइसी पोंगल को पके हुए चावल और दाल के साथ भी पकाया जा सकता है। इसमें मौसमी मसाले मिलाकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही घी से मसालों का टेस्ट आपको बहुत पसंद आएगा।
अगर आप हमारे तरीके से स्पाइसी पोंगल बनाना चाहते हैं तो नीचे दी गई वीडियो को देखकर स्टेप बाय स्टेप तस्वीरों के साथ स्पाइसी पोंगल बनाना सीख सकते हैं।

Recipe By: काव्याश्री एस
Recipe Type: मैन कोर्स
Serves: 2-3
-
मूंग दाल - ¾ कप
चावल - ¾ कप
जीरा - 1 टेबलस्पून
अदरक - 1 ईंच (घिसी हुई)
करी पत्ता - 8-9
हरी मिर्च - 5-6 (बीच में से कटी हुई)
धनिया पत्ती - ½ कप (बारीक कटा हुआ)
मसलकर मिर्च - ¾ टेबलस्पून
काजू - 8-10 (आधे कटे हुए)
हल्दी पाउडर - ¾ टेबलस्पून
नमक - ¾ टेबलस्पून
घी - 1 ¼ टेबलस्पून
पानी - 6 कप + 1 कप
-
1. प्रेशर कुकर में चावल डालें।
2. इसमें मूंग दाल डालें और इसे मध्यम आंच पर 3 मिनट तक पकाएं।
3. इसमें 6 कप पानी डालें।
4. एक बार मिलाएं और ढक्कन से ढक दें।
5. 4 से 5 सीटी लगने दें।
6. एक गर्म पैन में घी डालें।
7. इसे पूरी तरह से पिघलने दें।
8. अब इसमें जीरा और करी पत्ता डालें।
9. घिसी हुई अदरक और बीच में से कटी हुई हरी मिर्च डालें।
10. एक बार और मिलाएं।
11. मिर्च पाउडर और काजू डालें।
12. हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
13. पके हुए चावल और दाल का मिश्रण डालें।
14. एक कप पानी डालकर मिक्स करें जब तक कि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स ना हो जाए।
15. 5 मिनट तक इसे पकने दें।
16. बारीक कटा हुआ धनिया डालें और मिक्स करें।
17. नमक डालें और आखिरी बार इसे मिक्स करें।
18. पैन को उतार लें और पोंगल को एक कटोरी में डाल दें।
19. गर्म सर्व करें।
- एक बार चावलों को जरूर धो लें।
- मिर्च को एकसाथ या मसल कर भी डाल सकते हैं।
- ज़निंग के लिए घी डाल सकते हैं जिससे ये डिश स्पेशल बनती है।
- डिश को स्मूद बनाने के लिए पानी डालें।
- इस डिश को नारियल की चटनी के साथ भी खा सकते हैं।
- सर्विंग साइज़ - 1 कटोरी
- कैलोरी - 263.6 कैलोरी
- फैट - 15.9 ग्राम
- प्रोटीन - 5.9 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 24.3 ग्राम
- शुगर - 1.8 ग्राम
- फाइबर - 0.4 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप - कैसे बनाएं स्पाइसी पोंगल
1. प्रेशर कुकर में चावल डालें।

2. इसमें मूंग दाल डालें और इसे मध्यम आंच पर 3 मिनट तक पकाएं।


3. इसमें 6 कप पानी डालें।

4. एक बार मिलाएं और ढक्कन से ढक दें।


5. 4 से 5 सीटी लगने दें।

6. एक गर्म पैन में घी डालें।

7. इसे पूरी तरह से पिघलने दें।

8. अब इसमें जीरा और करी पत्ता डालें।


9. घिसी हुई अदरक और बीच में से कटी हुई हरी मिर्च डालें।


10. एक बार और मिलाएं।

11. मिर्च पाउडर और काजू डालें।


12. हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।


13. पके हुए चावल और दाल का मिश्रण डालें।

14. एक कप पानी डालकर मिक्स करें जब तक कि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स ना हो जाए।


15. 5 मिनट तक इसे पकने दें।

16. बारीक कटा हुआ धनिया डालें और मिक्स करें।


17. नमक डालें और आखिरी बार इसे मिक्स करें।


18. पैन को उतार लें और पोंगल को एक कटोरी में डाल दें।

19. गर्म सर्व करें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
