Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बंगाली मिठाई चमचम का क्या कहना
आज की स्पेशल मिठाई है चमचम, जो एक खास बंगाली मिठाई है। यह बिल्कुल रस मलाई और रस गुल्ले की ही तरह बनाई जाती है। इसको मुंह में रखने से यह पूरी तरह से घुल जाती है। चमचम को आप मलाई और पिस्ता छिडक कर खिलाएंगे तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। आइये जानते हैं, बंगाली मिठाई चमचम को बनाने की विधि -

सामग्री-
1 कप पानी, 2 - 3 बूंद पीला रंग, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, थोड़ा सा केसर, 250 ग्राम पनीर, 2 चम्मच मैदा, 100 ग्राम कंडेन्स मिल्क, 1 कप चीनी।
विधि-
पानी में चीनी को तब तक उबालिये जब तक वह सीरप न बन जाए। एक ओर पनीर और मैदे को एक साथ सांन लीजिये और उसे अंडाकार शेप में बना लीजिये। इसके बाद इस तैयार पनीर को चीनी के सीरप में डाल कर आठ मिनट तक के लिये उबालिये। अब सीरप में पीले रंग की दो-तीन बूंदे डाल दीजिये, जिससे पनीर पर रंग चढ जाए। अब सीरप को ठंडा होने दीजिये और जब वह ठंडा हो जाए तब उसे बाहर निकाल लीजिये। अब कंडेन्स मिल्क लीजिये और उसमें केसर और इलायची पाउडर डालिये। इस दूध के घोल को हर एक पीस पर अच्छे से छिड़क दीजिये। अब आपकी चम चम महमानों को खिलाने के लिये बिल्कुल रेडी है।



Click it and Unblock the Notifications
