Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सर्दियों में जरुर ट्राई करें नारियल और तिल के टेस्टी लड्डू
इस रेसिपी में जरा सी भी शक्कर नहीं मिली है बल्कि इसको मिठास प्रदान करने के लिये हमने इसमें खजूर मिलाया है।
Sweets
oi-Staff
मीठा खाने वालों को लड्डू काफी भाता है। आज हम आपको तीन सामग्रियों से बनने वाला लड्डू बताएंगे, नरियल, तिल और खजूर, जो कि काफी पौष्टिक होता है।
इस रेसिपी में जरा सी भी शक्कर नहीं मिली है बल्कि इसको मिठास प्रदान करने के लिये हमने इसमें खजूर मिलाया है। साथ ही अब तो सर्दियां आ गई हैं, इसलिये तिल खाने से शरीर में गर्मी बरकरार रहती है और सेहत भी बनती है। यह लड्डू काफी टेस्टी होता है। आप चाहें तो इसे बना कर एयर टाइट जार में भर कर रख भी सकती हैं।

बनाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- 2 कप सफेद तिल के दाने
- 1 1/2 कप कटे हुए खजूर
- 1 कप सूखा नारियल घिसा हुआ
विधि -
- सबसे पहले खजूर के दानों को निकाल कर उन्हें बारीक काट लें।
- फिर एक कढाई में तिल के दानों को 1-2 मिनट तक मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें और फिर किसी प्लेट में निकाल कर रख दें।
- अब उसी कढाई में घिसे हुए नारियल डालें और चलाएं। फिर गैस बंद कर दें।
- अब एक मिक्सी में तिल के ठंडा हो जाने के बाद उसे डाल कर ग्राइंड करें। इसे बहुत ज्यादा महीन नहीं पीसना है।
- अब एक कटोरे में तिल का पावडर लें, उसके साथ कटे हुए खजूर और नारियल पावडर मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण से थोड़ा सा हिस्सा निकाल कर नींबू के साइज जितना लड्डू बनाएं।
- जब सभी लड्डू तैयार हो जाएं, तब आन इन लड्डुओं को नारियल पावडर में लपेट सकती हैं।
- आपके स्वादिष्ट नारियल और तिल के लड्डू तैयार हो चुके हैं, अब आप इन्हें मजे से खाएं और खिलाएं।
Comments
English summary
Coconut Til Ladoo recipe
Story first published: Tuesday, December 6, 2016, 13:03 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2016



Click it and Unblock the Notifications
