Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
मिलावट के इस दौर में, घर पर बनाये शुद्ध 'बेसन की बर्फी'

हां, थोड़ी मेहनत जरूर पड़ती है लेकिन अपने हाथ से बनायी गयी चीज की बात ही कुछ और होती है, सबसे बड़ी बात घर में बनीं मिठाई पूर्ण रूप से शुद्ध होती है जो आपकी सेहत का नुकसान नहीं करेगी। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं बेसन की बर्फी। जिसे बनाना तो आसान है ही साथ ही यह काफी दिनों तक खराब भी नहीं होती है।
आवश्यक सामग्री- 500 ग्राम बेसन, 250 ग्राम चीनी, 50 ग्राम खोया, 10 बारीक कटे बादाम, 2 टी स्पून इलायची पाउडर, 250 ग्राम घी।
विधि- सबसे पहले बेसन को 150 ग्राम घी में मिला दें। कड़ाही में बचे हुए घी को डालकर बेसन को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। अब उसमें खोया मिलाएं और थोड़ी देर धीमी आंच पर रखने के बाद उतार लें।
अब एक तार वाली चीनी की चाशनी बनाकर भुने हुए बेसन में मिला दें। अब इस मिश्रण को तेल लगे हुए प्लेट में डालकर फैला दें। उसे कटे हुए बादाम और पिस्ते से सजाएं। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
