Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
स्वादिष्ट गाजर का हलवा
साथियों त्योहारों का मौसम आ गया है। घर में मेहमानों का भी दौर आना शुरू हो जायेगा। इसलिए आपको भी कमर कस लेनी चाहिए। तो चलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं गाजर का हलवा। जो स्वादिष्ट तो होता ही है और काफी दिनों तक इसे घर में बनाकर रखा भी जा सकती है। तो लीजिये पेश है गाजर का हलवा।

आवश्यक सामग्री- गाजर 1 किलोग्राम, चीनी-250 ग्राम, मावा -250 ग्राम, देशी घी - एक टेबिल स्पून, किसमिस - एक टेबिल स्पून, काजू 4-5 कटे हुए, नारियल- एक टेबिल स्पून, छोटी इलाइची- 5-6।
विधि- सबसे पहले हलवा बनाने के लिए आप गाजर को कद्दू कस कर लीजिये। मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये। मावा को कढ़ाई से निकाल कर अलग रख लीजिये। फिर कढ़ाई में कद्दूकस किये हुये गाजर डालिये। इसमें चीनी मिला दीजिये। थोडी थोडी देर में चलाते रहे। सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये। अब गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, भुनी हुई गाजरों में, किसमिस और मावा मिला दीजिये। हलवे को चला चला कर 4-5 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें। हलवे में कटे हुये काजू और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये। आपका गाजर का हलुआ तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
