Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पनीर के गुलाब जामुन

सामग्री: 250 ग्राम पनीर, 300 ग्राम चीनी, 50 ग्राम बेबी मिल्क पॉवडर, 10 ग्राम छोटे बताशे, 1 छोटा चम्मच मैदा, 1 चुटकी खाने का सोडा, कुछ बूंदें गुलाब जल, तलने के लिए घी या रिफाइंड ऑयल।
विधि: पनीर को अच्छी तरह तरह दबाकर उसमें से जितना हो सके उतना पानी निकाल दें। फिर उसमें मिल्क पॉवडर, खाने का सोडा और मैदा मिलायें। इस मिश्रण को खूब अच्छी तरह मिला लीजिये।
फिर छोटी-छोटी गोलियां बनायें। हर गोली के बीच में एक बताशा रखें। 20 मिनट के लिए यह गोलियां रख दें। फिर कढ़ाई में घी हलका गर्म करें और इन गालियों को हलकी आंच पर तब तक तलें, जबत क यह बादामी रंग नहीं ले लेतीं।
एक पतीले में चीनी घोल कर उसे गैस पर चढ़ा दें। तब तक चलाते जायें जब तक वो एक तार की चाशनी ना बन जाये। एक तार की चाशनी बनने के बाद गोलियों को उसी गर्म चाशनी में डाल दें।
10 मिनट के लिए गोलियों से भरी चाशनी को हलकी आंच पर पका लें। अब चाशनी को उतार लें और ठंडा होने पर उसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें डाल दें। अब आपके पनीर के गुलाब जामुन तैयार हैं। इन्हें परोसिये और अपने हाथ की मिठाई का तुत्फ उठाइये।



Click it and Unblock the Notifications
