Latest Updates
-
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग
रसमलाई ऐसी कि मुंह में पानी आ जाए
रसमलाई भारतीय मिठाइयों में सबसे श्रेष्ठ मानी गई है। यह खाने में सबसे स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान है। दूध से बनी यह मिठाई हर किसी की फेवरेट है, जिसे लोग हर पर्व और खुशी के मौकों पर बनाना पसंद करते हैं। इस रसमालाई का स्वाद मुंह में रखते ही घुल जाता है और जन्नत का एहसास होने लगता है। अगर आपने यह मिठाई कभी अपने घर पर नहीं बनाई है, तो देर मत कीजिये और झट से बना डालिये इसे।

सामग्री-
7 कप दूध, 4 कप चीनी, 3 कप पानी, केसर, पिस्ता, बादाम और नींबू का रस।
विधि-
सबसे पहले रस बनाने के लिए 3 कप दूध उबलने के लिए रख दें। उसके बाद छेना बनाने के लिए अलग से दूध उबलने के लिए रखें और उसमें नींबू निचोड़ दें। अच्छे से चला कर दूध को मलमल के कपड़े में छान लें। अब एक प्रेशर कुकर में पानी और चीनी डाल कर उबालें। अब जो छेना तैयार हुआ है, उसको अच्छे से पीस लें और उसकी छोटी-छोटी 15 गोलियां बना लें। अब इन तैयार गोलियों को प्रेशर कुकर में डाल कर एक सीटी लगाएं। अब इसी समय चेक कर लें कि दूसरी ओर रस तैयार है या नहीं। इस रस में चीनी, इलायची, पिस्ता, बादाम और केसर मिलाएं और ठंडा होने के लिए रख दें। अब इन तैयार छेने की गोलियों को प्रेशर कुकर से बाहर निकालें और हल्का सा प्रेस करें जिससे पानी बाहर निकल जाए। जब रस ठंडा हो जाए तब छेने को उसमें डाल कर फ्रिज में रख दें। आपकी रसमलाई बिल्कुल तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
