Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
दिवाली के दौरान दस सबसे प्रसिद्ध मिठाइयां
दीपावली को अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में पूरे भारत वर्ष में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। लोग से पहले अपने घरों की साफ़ सफाई करते हैं, नये कपड़े पहनते हैं। मिठाइयों के उपहार एक दूसरे को बाँटते हैं, बड़े हों या छोटे सभी इस त्योहार में भाग लेते हैं। दीपावली के दौरान हर प्रांत में कई तरीके की मिठाइयां और पकवान बनाए जाते हैं, आइए जानते है दीवाली के दौरान पूरे भारत में बनाई जाने वाली दस प्रमुख मिठाइयों के बारे में,
मैसूर पाक - मैसूर पाक कर्नाटक में बनाई जाने वाली सबसे प्रसिद्ध मिठाई है। यह सबसे पहले मैसूर पैलेस में बनाई गई थी जो वहां के राजसी लोगों को परोसी जाती थी। तब से यह एक राजसी मिठाई के रूप में मैसूर पाक के नाम से मशहूर हो गई। इसे बनाने के लिए घी, मक्खन और दाल का प्रयोग किया जाता है। यह खान में इतनी मुलायम होती है कि मुंह में रखते ही घुल जाती है।
गुझिया- गुझिया उत्तर भारत और राजस्थान की सबसे पसिद्ध मिठाई है। खोया, मैदा और मैवे से तैयार इस व्यंजन को दीपावली के अवसर पर खस तौर से उत्तर भार व भारत के अन्य राज्यों में बनाया जाता है। हर राज्य में इसे अलग- अलग नामों से पुकारा जाता है। जैसे गुजरात में गुघरा, महाराष्ट्रा में कारंजी, तमिलनाडू में काराछिका, आंध्र प्रदेश और कनार्टना में यह काजीकयी के नाम से मशहूर है। हर राज्य में गुझिया को बनाने की विधी भी अलग-अलग है जैसे उत्तर प्रदेश में गुझिया के भरावन के लिए मैवे और खोया का प्रयोग किया जाता है वैसे ही गोवा में नारियल का प्रयोग किया जाता है मगर सभी में प्यार की मिठास एक जैसी ही होती है।
लड्डू- लड्डू पूरे भारत में बनने वाली आम मिठाई है मगर दीपावली के दौरान लड्डू का महत्व और बढ़ जाता है क्योंकि पूजा के दौरान इसे खास तौर से गणेश भगवान को चढ़ाया जाता है। लड्डू कई प्रकार के होते है जैसे बेसन, मोतीचूर, नारियल, तिल, रवा सभी का अपना एक अलग महत्व भी है, अगर आप पूजा अर्चना के लिए लड्डू बना रहें हैं तो ज्यादातर मातीचूर के लड्डू बनाए जाते हैं।
गुलाब जामुन- गुलाब जामुन का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है, दीवाली के दौरान गुलाब जामुन भी एक प्रसिद्ध मिठाई है जो लगभग हर घर में बनाई जाती है। गुलाब जामुन को बनाने के लिए चीनी, छेना, दूध, दही, गूलाबजल और घी के अलावा ड्राई फ्रूट का प्रयोग भी किया जाता है। अपने नाम के अनुसार गुलाब जामुन में गुलाब जल का प्रयोग किया जाता है जिससे खाने में यह और भी स्वादिष्ट लगता है। गुलाब जामुन का नाम परिसियन वर्ड गुलाब से बना है जिसका अर्थ होता है गुलाब का पानी, वहीं हिंदी में जामुन शब्द को जोड़ दिया गया है जो एक फल का नाम है।
बर्फी- दीवाली के दौरान बर्फी भी एक जानी मानी मिठाई है जिसे काजू, बादाम और चीनी के अलावा कई ड्राई फ्रूट मिलाकर बनाया जाता है। बर्फी का डिजाइन देखने में डायमंड के आकार का होता है। कई तरह की बर्फियों में काजू बर्फी सबसे महंगी बर्फी मानी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
