Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Restaurant Style Burger At Home : घर पर बनाए रेस्तरां जैसा बर्गर, बस इन बातों का रखें ध्यान
How to Make McDonald Style Burger At Home : क्या आप भी रेस्तरां के मेन्यू में टेस्टी बर्गर की फोटो देखते ही आपके मुंह से पानी टपकने लगता है। इन फोटोज को देखकर आपका भी मन करता है कि काश! आप भी ऐसा ही बर्गर घर पर बना पाते।
अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो हम यहां आपके लिए बिल्कुल रेस्तरां स्टाइल बर्गर बनाने का तरीका लेकर आए। आप भी बिल्कुल मैक डॉनल्ड जैसा बर्गर घर पर ही बना सकते हैं। बस आपको इन गलतियों से बचना है।

ज्यादा स्टफिंग्स न डालें
घर के बर्गर में अधिकतर ये समस्या होती है कि हम स्टफिंग के नाम पर सब कुछ उड़ेल देते हैं। अंडे, ब्रेड क्रम्ब्स, प्याज, टमाटर, लेटस, चार-पांच तरह की सॉस, नॉनवेज बर्गर्स में मीट, मटर, बीटरूट और न जाने क्या-क्या। आप अगर अपने बर्गर में बहुत सारे इंग्रीडियंट्स डालना भी चाहते हैं तो भी आपको रेसिपी देखनी होगी। टेस्टी बर्गर के लिए बहुत ज्यादा स्टफिंग डालने की कोशिश न करें।
बहुत सारे मसालों की जरूरत नहीं होती है
आपको घर पर बर्गर को बनाते हुए ये ध्यान रखना चाहिए कि बर्गर में बहुत सारे मसालों की जरूरत नहीं होती है और इसलिए आपको बर्गर में ढेर सारे मसाले नहीं डालने चाहिए। रेस्त्रां में तो ज्यादातर कस्टमाइज्ड मसाला या फिर नमक और काली मिर्च ही डाला जाता है, लेकिन अगर आप घर के बर्गर को आलू टिक्की समझ कर उसमें सारे मसाले डाल देंगी तो स्वाद के चक्कर अजीबो- गरीब बर्गर खाना पड़ सकता है। इसलिए बर्गर में सब्जियां तो डालें, लेकिन मसाले लिमिटेड ही डालें।
पैटी और बर्गर को बहुत ज्यादा भी न सेंके
बर्गर को ज्यादा न सेंके, इसे एक साइड से 5-7 मिनट से ज्यादा न पकाएं। आलू टिक्की की तरह उसे क्रिस्पी करने की कोशिश करेंगे तो ये गलत हो सकता है। अगर रेस्त्रां जैसा स्वाद चाहिए तो दोनों साइड से 7-7 मिनट ही पकाएं। इससे ज्यादा में स्वाद बिगड़ जाएगा। ऐसे ही बर्गर का बन दोनों साइड से सिका जरूर होता है, लेकिन कई लोग उसे पाव भाजी के बन की तरह इतना ज्यादा सेंक देते हैं कि वो लूज हो जाता है। बर्गर का बन सिर्फ थोड़ा सा रोस्ट करना होता है और इससे ज्यादा में वो खराब हो जाएगा।
बर्गर को दबाने से बचें
कई बार बर्गर को सेंकते समय पैटी या फिर, बन सेकते समय हम बर्गर को
दबा देते हैं और ये गलत तरीका हो जाता है।
दरअसल, बर्गर को बहुत ज्यादा दबाने से उसका फैट बाहर आ जाता है और
अंदर से बर्गर ड्राई हो जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
