Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कच्चे आम की मीठी चटनी
Veg
oi-Staff
आज कल बाजार में कच्चे आमों का भंडार लगा हुआ है। अगर आपको आम किसी भी रूप में खाना पसंद है तो, आप उससे आम की मीठी चटनी तैयार कर सकती हैं। कच्चे आम की यह मीठी चटनी खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है। आप कच्चे आम की चटनी को साइड डिश के रूप में प्रयोग कर सकती हैं।
इससे चाहें तो पूड़ी या पराठा भी बड़े आराम से खाया जा सकता है। आइये जानते हैं कि कच्चे आम की मीठी चटनी कैसे बनाई जा सकती है।
कितने- 1 छोटा कटोरा
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- हरा कच्चा आम- 1
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चुटकी
- मेथी दाना- चुटकीभर
- जीरा- चुटकीभर
- राई- चुटकीभर
- तेज पत्ता- 1
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- चीनी- 12 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 1 चम्मच
- पानी- कप
विधि-
- कच्चे आम को मध्यम आकार में छील कर काट लें या फिर उन्हें छोटे छोटे पीस मे काट लें।
- एक प्रेशर कुकर में तेल डाल कर गरम करें, उसमें तेज पत्ता डालें। फिर उसमें मेथी दाना, जीरा और राई डाल कर चलाएं।
- अब इसमें आम के कटे पीस डालें और मिक्स करें।
- कुछ देर के बाद इसमे नमक, चीनी, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें और 1 सीटी आने तक पकाएं।
- सीटी आने के बाद कुकर खोलिये और चटनी को मैश कीजिये।
- अब चटनकी को रोटी के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications