Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
नाश्ते में जरुर बनाएं अचारी अरबी पराठा
Veg
oi-Staff
सुबह नाश्ते में अक्सर लोग गरमा गरम पराठे खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी पराठे के शौकीन हैं तो फिर अचारी अरबी पराठा बनाना न भूलें। अरबी पराठा एक नॉर्थ इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपी है। अरबी गर्मी और वर्षा की ऋतु में होती है।
अरबी स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत ही अच्छी सब्जी है। यह रक्तपित्त को मिटाने वाली, दस्त को रोकने वाली और ऊर्जा देने वाली सब्जी है। लेकिन कई लोगों के पेट में यह गैस भी बनाती है।
READ: चने की दाल का पराठा
अगर आपको अरबी की सब्जी अच्छी लगती है तो आपको इससे बने अचारी अरबी पराठे भी खूब भाएंगे। आइये देखते हैं इन पराठों को बनाने की आसान सी विधि।

सामग्री-
- 200 ग्राम अरबी, उबली और छिली
- 2 बडे़ प्याज
- 2 हरी मिर्च
- 40 ग्राम धनिया पत्ती
- 2 चम्मच अमचूर पावडर
- 2 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच मिक्स अंचार का पेस्ट
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- फ्राई करने के लिये
आटे के लिये
- 300 ग्राम गेहूं का आटा
- 1/2 चम्मच भुना जीरा
- 1/2 चम्मच अमचूर पावडर
- नमक- स्वादअनुसार
- 1 चम्मच बटर या तेल
- पानी - जरुरत के अनुसार
विधि -
- उबली अरबी की सब्जी को छोटे पीस में काट लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें। फिर उसमें कटी प्याज, अंचार का मसाला और अरबी डाल कर धीमी आंच पर चलाएं।
- जब प्याज पक जाए तब पैन के नीचे की आंच को बंद कर दें।
- अब अरबी में कटी हरी धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पावडर, नमक और अमचूर पावडर मिक्स करें।
- सभी सामग्रियों को मसल कर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को फ्रिज में 10 मिनट तक के लिये रख दें, जिससे यह टाइट हो जाए।
- अब आटा गूथ लें और नींबू की साइज की लोई काट कर रख लें।
- अब आटे को थेाड़ा सा बेल कर उसके बीच में अरबी का मिश्रण भरें।
- मोटा पराठा बेलें और इसे बटर या तेल लगा कर तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
- अब इसी तरह से अन्य पराठे सेंक कर गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
