Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
टेस्टी अदरक का शोरबा
अगर आप तरह-तरह के व्यंजन पकाने की शौकीन रही हैं, तो अदरक का शोरबा आपको जरुर ट्राई करना चाहिये। यह गरम-गरम शोरबा आपके दिनभर की पूरी थकान को दूर कर देगा। इसमें स्वाद बढाने के लिये गुड डाला जाता है, जिससे इसका टेस्ट हल्का मीठा हो जाता है। जिन लोगों को खुशबूदार व्यंजन पसंद होता है उन्हें यह शोरबा बहुत पसंद आएगा। अदरक का शोरबा पकाने में ज्यादा समय नहीं खर्च होता, क्योंकि इसमें ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं पड़ती। आइये जानते हैं कि इस टेस्टी व्यंजन की विधि क्या है।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
1 1/2 कप छिला और घिसा अदरक
1 चम्मच गुड
1 चम्मच गरम मसाला
नमक- स्वादअनुसार
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच कटी धनिया पत्ती
1 चम्मच कटी पुदीना पत्ती
विधि-
1. सबसे पहले 5 कप पानी उबाल लीजिये, उसमें घिसी हुई अदरक डालिये और 15 मिनट तक पकाइये।
2. अब इस पानी को छान लीजिये और पिसी अदरक को फेंक दीजिये।
3. अब इसे अदरक के पानकी को पैन में डाल कर उबालिये और उसमें गुड, पंजाबी गरम मसाला, नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू का 4. रस डाल कर हल्की आंच पर 5 मिनट तक पकाइये।
5. इसे गरम-गरम सर्व करने से पहले इस पर कटी हरी धनिया और पुदीने की पत्ती से गार्निशिंग कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications