Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गरम-गरम रोटी के साथ खाएं आलू गोभी अदरकी
जिस दिन आपका खाने में कुछ हलका और बिना मसाले का खाने का मन कर रहा हो, तो आपको बिल्कुल भी सोचने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी लाइट रेसीपी जिसका नाम है आलू गोभी अदरकी। यह बहुत ही कम समय और कम मसालों में बनने वाली सब्जी है। इसको आप गरमा गरम रोटी या फिर पराठे के साथ खा सकते हैं। तो देर किस बात की आइये बनाते हैं यह टेस्टी आलू गोभी अदरकी।

सामग्री-
2 आलू
1 मीडियम गोभी
3 चम्मच तेल
1 चम्मच जीरा
3 हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक पेस्ट
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच दही
2 इंच अदरक लंबे पीस में कटा हुआ
1 बड़ा कटा टमाटर
2 चम्मच कटी हरी धनिया
नमक स्वादअनुसार
विधि -
कढाई में तेल गरम करे और उसमें जीरा डालें। इसके बाद उसमें बीच से कटी हुई हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डाल कर आधे मिनट तक के लिये पकाएं। अब इसमें 1 इंच में कटे आलुओं और गोभी को डाल कर चलाएं। अब इसको 2-4 मिनट तक अच्छे से पकाएं और फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर मिक्स करें। अब इसमें दही डालें और अच्छी तरह से चलाएं और जब हो जाए तब इसमें कटी हुई हरी धनिया छिड़क कर गरम गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
