Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
पूड़ी के साथ खाइये स्वादिष्ट आलू काली मिर्च
Veg
oi-Staff
आलू हर घर में खाई जाती है और हम भारतीयों को आलू की हर सब्जी बड़ी पसंद होती है। अगर आपके घर पर कुछ भी बनाने के लिये नहीं है तो आप उस दिन आलू का चोका ही बना लेती होगीं। आज हम आपको आलू काली मिर्च की स्वादिष्ट सब्जी बनाना सिखाएंगे। आप इस आलू काली मिर्च की सब्जी को गरमा गरम पराठे या दाल-चावल के साथ भी सर्व कर सकती हैं। इसे बनाने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं होती। अगर घर पर कुछ चटपटा और तीखा खाने का मन करे तो आप को यह आलू काली मिर्च की सब्जी जरुर बनानी चाहिये। आइये जानते हैं इसकी विधि।
गरमा-गरम रोटी के साथ खाएं आलू पकौड़ा करी

कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- आलू- 4
- काली मिर्च- 15 पिसी हुई
- हरी मिर्च- 2
- मेथी- ½ चम्मच
- हल्दी- ½ चम्मच
- घी- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- चीनी- ½ चम्मच
विधि-
- प्रेशर कुकर में आलू उबाल लें और फिर उसे छील कर हाथों से ही हल्के मसल लें।
- अब कढाई में घी गरम करें और उसमें मेथी, आधा चम्मच काली मिर्च पिसी हुइ और हरी मिर्च डालें।
- फिर उसमें आलू डाल कर अच्छी तरह से घी में लपेटें। इसे हल्की आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें नमक और हल्दी मिक्स करें।
- अच्छे से पकाने के बाद इसमें हल्की सी चीनी डालें जिससे इसका टेस्ट बैलेंस हो जाए।
- अब आपकी सब्जी पूरी तरह से तैयार है, इसे गरमा गरम पराठे के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Aloo Kali Mirch Ka Chokha: Mom's Special Recipe
Story first published: Saturday, July 26, 2014, 11:21 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2014



Click it and Unblock the Notifications
