Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
देखिये कैसे बनती है आलू करेला की सब्जी
शायद आपको करेले की सब्जी अच्छी नहीं लगती होगी लेकिन जब आपको इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में पता चलेगा तो आप भी इस पर दिल दे बैठेगें। करेला न केवल स्वास्थ्य वर्धक होता है बल्कि इसे अगर बेहतर तरीके से बनाया जाए तो इसके तीखे पन को कम किया जा सकता है। हम आपको करेले की सब्जी बनाना सिखाएंगे और वो भी स्टेप बाई स्टेप, जिससे आपको यह सब्जी बनाने में आसानी हो। अगर आपको करेला का तीखा स्वाद खत्म करना हो तो इसे 3-4 घंटों के लिये नमक वाले पानी में भिगो कर रख दीजिये। अगर आपके परिवार में किसी सदस्य को मधुमेह है तो करेले को तुरंत काट कर उसकी सब्जी बनाने से उस रोगी को लाभ होगा।
करेले की सब्जी में अगर आलू डाला जाए तो इसको खाने में आसानी होगी। वैसे तो इसमें अमचूर भी डाला जाता है जिसेस इसका सारा कसैलापन निकल जाता है और यह चटपटा लगने लगता है। आइये जानते हैं करेले की स्वादिष्ट सब्जी को तरीके से कैसे बनाया जाए।
अगर आप भी चाहती हैं कि हम आपके दृारा कोई रेसीपी बोल्डस्काई में प्रकाशित करें तो, आप भी हमें लिख सकती हैं। इसके लिये [email protected] पर अपनी रेसीपी अपने नाम और फोटो के साथ भेजें, हम उसे जरुर प्रकाशित करेगें।
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20-25 मिनट
सामग्री-
करेला- 500 ग्राम
प्याज- 2
हरी मिर्च- 2-3
आलू- 1 बड़ा
धनिया पत्ती- जरुरत के अनुसार
हींग- 2-3 चुटकी
अमचूर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 3 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
धनिया पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 4 चम्मच

स्टेप 1
सबसे पहले करेला धो कर स्लाइस में काट लीजिये। फिर एक कटोरे में पानी और नमक मिलाइये और इसके करेले को 3-4 घंटो के लिये भिगो कर रख दीजिये। इससे करेले का तीखापन खत्म हो जाएगा। फिर करेले को धो कर किनारे रख दीजिये।

स्टेप 2
अब आलू को मध्यम आकार के पीस में काटिये और हल्के से तेल में फ्राई कीजिये।

स्टेप 3
प्याज को लंबी स्लाइस में काटिये

स्टेप 4
फिर हरी मिर्च को भी बारीक काट लीजिये

स्टेप 5
पैन में तेल डालिये, उसमें जीरा, हींग और मिर्च डालिये। जब यह तड़कने लगे तब उसमें कटे प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन कीजिये।

स्टेप 6
जब प्याज पूरी तरह से भूरी हो जाए तब उसमें फ्राई किये हुए आलू डालिये और कुछ मिनट तक के लिये मध्यम आंच पर पकाइये।

स्टेप 7
अब पैन में करेले के पीस डालिये और उसे मसाले के साथ मिलाइये तथा मध्यम आंच पर ढंक कर पकाइये।

स्टेप 8
जब सब्जी थोड़ी सी गल जाए तब उसमें स्वादअनुसार नमक डालिये।

स्टेप 9
अब सब्जी को ढंक कर कुछ देर पकाइये और फिर इस पर कटी हुई धनिया छिड़कर सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
