Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आलू की सब्जी वो भी बिना प्याज की
वे लोग जो अपने भोजन में प्याज और लहसुन का बिल्कुल भी इस्तमाल नहीं करते उनके लिये आज हम ले कर आएं हैं बिना प्याज की आलू सब्जी। यह वेज सब्जी पकाने में आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। इस सब्जी को खासतौर पर तीज या अकक्षय त्रीतीय के दिन पर बनाया जाता है। आइये देखते हैं इसको बनाने की सरल विधि -

सामग्री-
2 कप उबले हुए आलू, 1 कटी शिमला मिर्च, 1 कटा टमाटर, 4-8 कटी हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक पेस्ट, ¼ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1½ चम्मच धनिया पाउडर, ½ चम्मच गरम मसाला, ½ चम्मच जीरा, ½ राई 1 चम्मच नींबू का रस, नमक, तेल, पानी और कटी हुई धनिया।
विधि-
एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा और राई डाल कर चटकाएं। उसके बाद ऊपर से अदरक पेस्ट डाल कर चलाएं और फिर शिमला मिर्च डाल कर 2-3 मिनट तक लो फ्लेम पर पकाएं। एक कटोरे में केवल अमचूर को छोड़ कर बाकी सारे मसाले मिला लें। नमक और थोड़ा सा पानी डालते हुए पेस्ट को किनारे रख लें। जब शिमलामिर्च पक जाए तब उसमें कटी हुई हरी मिर्च डाल कर चलाएं। फिर कटे टमाटर डाल कर एक मिनट तक चलाएं। उसके बाद बनाया गया मसाले का पेस्ट पैन में डालें और अच्छे से सब्जियों के साथ मिक्स करें। जब मासाला होने लगे तब उसमें एक कप पानी डाल कर सब्जी को उबालें। अब उबले हुए आलुओं को दो टुकड़ो में काट लें और उबलती हुई सब्जी में मिला दें। सब्जी को तब तक पकाएं जब तक वह अच्छे से गाढी न हो जाए। अब सब्जी में अमचूर और गरम मसाला मिला कर चलाएं। ध्यान रहे कि सब्जी चलाते वक्त आलू टूटे नहीं। अब उसमें नींबू का रस मिलाएं और चलाएं। गैस की आंच बंद करें और सब्जी को हरी धनिया से सजा कर गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
