Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आलू कोफ्ता: साइड डिश
Veg
oi-Staff
आलू एक ऐसी सब्जी है जो हर घर में बनाई जाती है और बडे़ ही प्यार से खाई भी जाती है। आज हम आपको आलू कोफ्ता बनाने की रिसेपी बताएंगे जो कि बनाने में बहुत ही आसान है। आलू कोफ्ता को आप आम दिनों में भी बना सकते हैं और जब घर पर महमान आ जाएं तो भी उन्हें यह बना कर खुश कर सकते हैं।
अगर आपको आलू बहुत ही प्रिय है तो, आपको यह आलू कोफ्त बहुत ही पसंद आएगा। अगर आपने मलाई कोफ्ता ट्राई किया है तो, इसे भी जरुर ट्राई करें। तो चलिये जानते हैं कि कैसे बानते हैं आलू कोफ्ता, जो कि है एक साइड डिश।
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 35 मिनट

सामग्री-
- आलू- 6 उबले हुए
- हरी मिर्च- 3
- अदरक- 1 इंच
- टमाटर- 2
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- कार्नफ्लोर- 2 चम्मच
- चीनी- 1/2 चम्मच
- काजू पेस्ट- 1 चम्मच
- दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
- लौंग- 2
- नमक- स्वादनअुसार
- तेल- 2 चम्मच
- पानी- 2 कप
TASTY RECIPE: वेज आलू कोफ्ता लाये मुंह में पानी
विधि-
- एक कटोरे में उबले आलू को मैश करें, उसमें कार्नफ्लोर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर , जीरा पाउडर, धनिया और चुटकीभर नमक मिक्स करें।
- अपनी हथेलियों को हल्का सा गीला करें, फिर आलू के बॉल्स बना कर रखे। चाहें तो बॉल्स बनाते वक्त उसमें बादाम और काजू भी डाल सकती हैं।
- फिर फ्राइंग पैन गरम करें, उसमें तेल डालें। तेल जब गरम हो जाए तब उसमें इन बॉल्स को तल लें।
- अब उसी बचे हुए तेल में दालचीनी, अदरक, टमाटर, काजू पेस्ट, इलायची डाल कर चलाएं।
- फिर 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और हल्की सी चीनी डाल कर मिक्स करें।
- कुछ देर के बाद स्वादअनुसार नमक डालें।
- जब तेल मसाले से अलग होना शुरु हो जाए तब उसमें पानी डाल कर आंच धीमी कर दें।
- 10 मिनट के बाद तले हुए कोफ्ते डालें।
- जब कोफ्ते में मसाला समा जाए तब आंच बंद कर दें।
- इसे ताजी क्रीम और धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Aloo Kofta: Side Dish Recipe
Story first published: Thursday, March 13, 2014, 11:51 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2014



Click it and Unblock the Notifications
