Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
स्वादिष्ट आलू पालक
आज कल बाजार में नए आलू बिकने शुरु हो चुके हैं। यह मीठे, आसानी से पकने वाले और ससते होते हैं। इसके ये स्वास्थ्य की खान भी हैं। आप इनकी सब्जी बना सकती हैं और बींस, पनीर या फिर पालक में डाल कर प्रयोग कर सकती हैं। आज हम आपको आलू पालक की स्वादिष्ट सब्जी बनाना सिखाएंगे जो कि स्वादिष्ट भी है और हेल्दी भी। इसे प्रेशर कुकर में फ्राई करने के बाद पकाया जाता है। इसके अलावा आप इसको अगर टमाटर और हरी मिर्च डाल कर पकाएंगी तो इसका स्वाद और भी लजवाब लगेगा। तो आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
आलू- 3
कटी पालक- 250 ग्राम
हरी मिर्च- 3
लहसुन- 4-5
टमाटर- 1
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
जीरा और राई- 1 चम्मच
तेज पत्ता- 1
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
पानी- 1/3 कप
विधि-
- सबसे पहले पालक को पानी से धोइये और बारीक काटिये।
- प्रेशर कुकर में तेल गरम करें, उसमें जीरा, राई और तेज पत्ता डालें।
- उसके थोड़ी देर के बाद उसमें बडे़ आकार में कटे हुए आलू डाल कर मिक्स करें। फिर कटी पालक डालें और चलाएं।
- अब कुतरी हुई लहसुन और कटी हरी मिर्च डाल कर आंच को तेज कर दें।
- अब नमक और हल्दी पाउडर डालें और आंच को धीमा कर दें।
- फिर कुकर में कटे टमाटर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें तथा मिक्स करें।
- इसे हल्की आंच पर पकाएं और हल्के हल्के पानी मिक्स करती जाएं। इसमें ज्यादा पानी न डालें नहीं तो यह गल जाएगी।
- प्रेशर कुकर के ढक्कन को बंद कर दें और 1 सीटी आने तक पकने दें।
- फिर कुकर को खोले और इसे ठंडा हो जाने के बाद इसमें अमचूर पाउडर डाल कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
