Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
नवरात्र पर बनाइये आलू पनीर कोफ्ता करी
Veg
oi-Staff
अगर आप नवरात्र में भूखी हैं तो, आपको बहुत कठिन व्रत रखने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप नौकरीशुदा हैं तो फिर तो आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। नवरात्र के व्रत में आप पनीर और आलू तो खा ही सकती हैं, इसलिये हमने आपके लिये एक ऐसी रेसिपी चुनी है, जिसे आप घर पर बडे़ ही आराम से बना सकती हैं। आलू पनीर कोफ्ता करी एक बहुत ही स्वादिष्ट और वेजिटेरियन रेसिपी है जो कि नवरात्र पर आपको जरुर ट्राई करनी चाहिये। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि। नवरात्र व्रत को कैसे बनाएं स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद
कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- कोफ्ते के लिये
- पनीर- 200 ग्राम
- आलू- 3 उबले
- बादाम पाउडर- 1 1/2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- चाट मसाला - 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- कार्न फ्लोर- 2 चम्मच
- मिक्स ड्राई फ्रूट- 4 चम्मच
- नमक
- तेल
करी बनाने के लिये
- जीरा- 1 चम्मच
- तेज पत्ता- 1 चम्मच
- अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
- टमाटर प्यूरी- 1 चम्मच
- बादाम पाउडर- 2 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- चाट मसाला - 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
- सौंफ पाउडर- 1/4 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
कोफ्ता बनाने की विधि-
- केवल ड्राई फ्रूट और तेल को छोड़ कर बाकी की सभी सामग्रियों को मिक्स कर लें।
- उबले आलू को अच्छी तरह से छील कर मसल लें।
- अब इस मिश्रण से मध्यम आकार के बॉल बनाएं, उसे हथेली पर रख कर फैलाएं और उसके अदंर ड्राई फ्रूट भरें।
- फिर मिश्रण को लपेट कर गोल आकरा दें।
- इसी तरह से खूब सारे कोफ्ते बना लें।
- कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें एक एक कर के कोफ्ते डालें।
- कोफ्ते को मध्यम आंच पर 4 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- एक बार कोफ्ता तैयार हो जाने के बाद उसे प्लेट पर निकाल दें।
ग्रेवी बनाने के की विधि-
- पैन में तेल गरम करें, उमसें जीरा, तेज पत्ता डाल कर चलाएं।
- फिर उसमें अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, सौंफ, गरम मसाला पाउडर डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- कुछ देर के बाद टमैटो प्यूरी डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें बादाम पाउडर और नमक डालें।
- फिर थोड़ा सा पानी डाल कर पका लें। इसक बाद उसमें कोफ्ते डालें और चलाएं।
- ग्रेवी को उबाल लें और फिर आंच बंद कर दें।
- ऊपर से हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Aloo Paneer Kofta Curry For Navratri
Story first published: Monday, April 7, 2014, 12:55 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2014



Click it and Unblock the Notifications