Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तेज भूख लगे तो बनाइये आलू राइस
आलू राइस एक हल्की और पेट भरने वाली वेज डिश है। जब भी टाइम की कमी हो या फिर कुछ अच्छा खाने का मन कर रहा हो, तो आलू राइस जरुर बनाइये। न तो इसमें ज्यादा मसाले पड़ते हैं और न कोई दूसरा झंझट। इसलिए अगर बच्चे को टिफिन में कोई नई और आसान डिश देनी हो तो आलू राइस से बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता। तो आइये बिना देर किये हुए बनाते हैं, आलू राइस-

सामग्री-
1 कप पके चावल, 1 बडा आलू, 1/2 प्याज, 1/4 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, 1/4 चम्मच पाव भाजी मसाला, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हल्दी, थोड़ी सी कंस्तूरी मेथी, धनिया पत्ति, 1-2 चम्मच तेल, 1/4 चम्मच घी।
विधि-
पहले से चावल तैयार कर के रख लें। आलू को भी उबाल कर छील लें। एक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज डाल कर भूरा होने तक पकाएं और फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर भूने। अब उसमें उबले हुए आलू के टुकडे डाल कर अच्छे से रोस्ट करें। इसके बाद उसमें नमक, पाव भाजी मसाला, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर आलू को उसमें लपेट लें। अब आखिर में पैन में चावल डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। जब चावल अच्छे से हो जाएं तब गैस बंद करें और उस पर कस्तूरी मेथी और कटी हुई हरी धनिया छिड़के। चाहे तो चावल को आग पर से उतारने से पहले उसमें एक चिम्मच घी भी डाल सकती हैं, इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
