Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मसालेदार और रसीला आलू दो प्याज़ा

सामग्री-
आलू 250 ग्राम (आकार में थोड़े छोटे हों), प्याज 500 ग्राम, टमाटर 250 ग्राम, अदरक पिसी हुयी 6 ग्राम (आधा छोटा चम्मच), लहसुन पिसा हुआ 6 ग्राम (आधा छोटा चम्मच), हल्दी पिसी 5 ग्राम (एक छोटा चम्मच), लाल मिर्च पिसी 5 ग्राम (एक छोटा चम्मच), धनिया पिसा 15 ग्राम (एक बड़ा चम्मच), गरम मसाला पिसा 5 ग्राम (एक छोटा चम्मच), ताजी मलाई 60 ग्राम (दो बड़े चम्मच), नमक स्वादानुसार, तेल, हरा धनिया बारीक कटा हुआ 10 (एक बड़ा चम्मच) और अदरक के महीन लच्छे सजावट के लिये।
विधि-
प्याज और टमाटर बारीक काटें और आलू को छीलें। अब इन्हें काँटे से गोद कर एक घंटे के लिये नमक वाले पानी में रख दें। एक घंटे बाद निकालें और धीमी आँच पर बीच बीच में ढँकते हुए लाल तलें ताकि ठीक से गल जाएँ। एक पैन में तेल गरम करें। आधी प्याज डालें। थोड़ी भुन जाए तो लहसुन और अदरक मिलाएँ और गुलाबी होने तक भूनें। अब उसमें कटे हुए टमाटर डालें। आँच धीमी करे और ढँक दें। एक या दो मिनट में जैसे ही टमाटर पानी छोड़ दे हल्दी, मिर्च, धनिया और ज़ीरा मिला कर अच्छी तरह भूनें। तले हुए आलू, बची हुयी प्याज़ और ताज़ी मलाई मिलाएँ। अच्छी तरह मिला कर ढँक दें और आँच बिलकुल धीमी कर के 10 मिनट के लिये दम लग जाने दें। ज़रूरत हो तो बीच बीच में चला दें। भुनी हुई साबुत लाल मिर्च, अदरक के लच्छे और बारीक कटे हरे धनिये से सजाएं और रोटी या पराठे के साथ परोसें।



Click it and Unblock the Notifications