Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट आंवला चटनी बनाने की आसान विधि
Veg
oi-Staff
आंवला एक खट्टा फल है जिसे लोग मुरब्बे, अंचार या फिर सोंठ के रूप में खाते हैं। आंवला की चटनी काफी स्वादिष्ट होती है। आंवला काफी सेहतमंद होता है इसलिये इसको किसी ना किसी रूप में सेवन जरुर करना चाहिये।
READ: बड़ा ही टेस्टी है ये आंवला जैम
इन दिनों बाजार में खूब आमला आया है, इसलिये आमले की चटनी बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। आइये जानते हैं कैसे बनाई जाती है आमले की चटनी।
READ: पहचानिये आमला की शक्ति को

तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
कितने- 4 लोगों के लिये
सामग्री-
- आंवला- 10
- हरी मिर्च- 3-4
- नमक- 1.5 से 2 टीस्पून
- राई- चम्मच
- कडी पत्ती- 3/4 मुठ्ठी भर
- तेल- 4 चम्मच
विधि-
- आमले को धो कर पोछ लें। फिर उसे छोटे टुकडों में काट कर उसके अंदर के बीज निकाल दें।
- अब मिक्सर में आमले के टुकडे़, नमक और हरी मिर्च डालें। पानी ना मिलाएं।
- दूसरी ओर एक पैन में 4 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें राई और कडी पत्ती डालें।
- एक बार जब कडी पत्ती चटकनी बंद हो जाए तब उसमें पिसा हुआ आमले का पेस्ट डालें।
- इसे तब तक सौते करें, जब तक कि आमले से पानी पूरी तरह से सूख ना जाए।
- अब आमले की चटनी को एक कटोरे में निकालिये और ठंडा कर लीजिये।
- इसे तुरंत सर्व कीजिये या फिर किसी एयर टाइट डिब्बे में बंद कर के कुछ दिनों तक आराम से खाइये।
टिप्स -
- छौंकते वक्त पैन में तेल थोड़ी ज्यादा मात्रा में डालें, जिससे आमला पैन से जले नहीं और लंबे समय तक चले।
- मुठ्ठी भर कडी पत्ती डालने से आमले की चटनी का स्वाद काफी टेस्टी हो जाता है।
- आप इस चटनी को फ्रिज में रख कर कई दिनों तक प्रयोग कर सकती हैं।
Comments
English summary
Amla Chutney/Indian Gooseberry Chutney
Story first published: Monday, May 4, 2015, 17:35 [IST]
Other articles published on May 4, 2015



Click it and Unblock the Notifications
