Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
अरबी की कढ़ी
अरबी ठंडी और तर होती है। गुर्दे के रोग अरबी खाने से दूर होते हैं। उच्च रक्त-चाप अरबी खाने से कम होता है। त्वचा का सूखापन और झुर्रियाँ भी अरबी दूर करती है। अगर आपको अरबी की सूखी सब्जी खाना पसंद है तो आपको अरबी की कढ़ी भी पसंद आएगी। इसे आप दोपहर के खाने में बना कर अपने परिवार को खिला सकती हैं।
इस कढी को आप नवरात्री के व्रत के समय भी बना सकती हैं। यह बहुत ही टेस्टी लगती है क्योंकि इसमें कट्टी दही और मसाले पडे़ होते हैं। आइये जानते हैं अरबी की कढ़ी कैसे बनाई जाती है।

कितने लोगों के लिये: 4
पकाने में समय: 15-20 मिनिट
तैयारी में समय: 30-40 मिनिट
सामग्री
अर्बी, उबला हुआ- 250 ग्राम
तेल- 2 चम्मच
खट्टी दही- 1 1/2 कप
सिंघारे का आटा- 1/4 कप
सेंधा नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पावडर- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पावडर- 1/2 छोटा चम्मच
जीरा-1/2 छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 2-3
ताज़ा हरा धनिया,कटा हुआ- 1 बड़ा चम्मच
विधि
- अरबी को थोड़ा ठंडा करके छील कर ½-इन्च मोटे टुकड़ों में काट लें। एक कढाई में तेल गरम करके अरबी को सुनहरा होने तक तलें।
- फिर तेल में से निकाल पेपर नैप्किन पर रखें। सिंगाड़े के आटे को दही के साथ फेंटें। अब सेंधा नमक, लाल मिर्च पावडर और हल्दी पावडर डाल कर मिलाएँ। फिर 2 कप पानी डाल कर अच्छी तरह फेंट लें।
- एक गहरी कढाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करके जीरा और लाल मिर्च डालें।
- जब जीरा रंग बदलने लगे तब दही का मिश्रण डाल लगातार हिलाते हुए 5 मिनिट तक पकाएँ।
- अब तली हुई अरबी डाल कर मिलाएँ। फिर 5 मिनिट तक या तब तक पकाएँ जब तक वह इच्छानुसार गाढी बन जाए।
- धनिया से सजा कर गरमा गरम परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
