Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बैंगन का रायता
भोजन के समय अगर साथ में रायता खाने को मिल जाए तो मजा आ जाए। इसको खाने से शरीर में ठंडक का एहसास होता है। आपने वैसे तो तरह-तरह के रायते खाये होंगे , लेकिन आज हम आपको बैगन का रायता बनाना सिखा रहे हैं। यह स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान है। बैगन के रायते को आप चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं, तो आइये देखतें है इसको बनाने की विधि को।

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
250 ग्राम दही
1 बैंगन
1 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
1 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
1 टी स्पून भुना जीरा पाउडर
2 टी स्पून तेल
नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
विधि :
बैंगन को पतले गोल टुकड़ों में काट लें। नमक लगाकर आधे घंटे के लिए रख दें। बैंगन के टुकड़ों पर अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट लगा लें और एक कढाई में तेल गर्म करके उसे करारा होने तक तले।
दूसरी ओर दही को मथ लें उसमें लहसुन का पेस्ट और नमक डाल दें। इसके ऊपर तला हुआ बैंगन डाल दें। एक बर्तन में तेल गर्म करें, फिर उसमें जीरा और हल्दी पाउडर डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो इसे रायते के ऊपर डाल दें और फिर रायते को ठंडा कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
