Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
मधुमेह रोगियों के लिये बाजरा और कद्दू का पराठा
सुबह का नाश्ता अगर पेट भरने वाला न हो तो पूरा दिन खाली खाली चला जाता है। साथ ही मधुमेह रोगियों के लिये इस बात की बड़ी परेशानी होती है कि उन्हें कुछ चीज़े खानी होती है और कुछ चीज़े नहीं खानी होती है। पर अगर आप मधुमेह से पीडित हैं तो, आप बाजरा और कद्दू का पराठा खा सकते हैं। यह बहुत ही पौष्टिक होता है जिसमें बहुत सारा फाइबर, एनर्जी और प्रोटीन होता है। बाजरा और कद्दू के पराठे को लो फैट वाली दही के साथ सर्व करें और इसके साथ खूब सारा सलाद भी परोसें। तो आइये देखते हैं मधुमेह रोगियों के लिये बाजरा और कद्दू का पराठा कैसे बनाया जाता है।
कितने लोगों के लिये- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
1/2 कप बाजरा का आटा
1/2 कप गेहूं का आटा
1 कप घिसा हुआ लाल कद्दू
1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
चुटकीभर हल्दी पाउडर
1/4 चम्मच हींग
1 चम्मच नींबू रस
2 चम्मच धनिया
नमक स्वादअनुसार
1 चम्मच तेल- तलने के लिये
विधि-
- सबसे पहले आटा तैयार कर लीकिजे, जिसमें सभी चीजों को मिक्स कर लीजिये केवल तेल छोड़ कर। आटे को 15 मिनट के लिये कपड़े से ढांक कर रख दीजिये।
- आटे को 6 भाग में बांट कर पराठे का आकार दीजिये और तवे पर हल्का सा तेल डाल कर दोनों ओर सेंक लीजिये।
- इसी तरह से 4 पराठे बना लीजिये।
- कददू के पराठे को हरी चटनी और दही के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications